हटिया कामगार यूनियन (एटक) के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने कहा है कि एचईसी द्वारा सप्लायरों, कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का बकाया भुगतान नहीं किए जाने पर न्यायालय सख्त रुख अपना रहा है। कोर्ट के आदेश पर पहले सीएमडी कार्यालय और फिर आवास को सील किया गया है। उन्होंने कहा कि अब एचईसी की संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी और उसी से बकाया भुगतान कराया जाएगा। लालदेव सिंह ने केंद्र सरकार की इस दलील को खारिज किया कि भुगतान उत्पादन बढ़ाकर किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि सरकार एचईसी की फालतू जमीन और क्वार्टर बेचकर तुरंत बकाया का भुगतान करे
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.