Winter kitchen spices : सर्दियों में सिर्फ ऊनी कपड़े ही नहीं, रसोई के देसी मसाले भी काम आते हैं. जीरा, अदरक, दालचीनी, काली मिर्च और इलायची शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं. पाचन सुधारते हैं और इम्युनिटी बढ़ाते हैं. सस्ती, आसान और असरदार ठंड में गर्म रहने के देसी तरीके हैं. अगर शरीर अंदर से गर्म रहे तो ठंड कम लगती है. जीरे का पानी पीने से शरीर में गरमाहट रहती है. दालचीनी खून का बहाव ठीक रखती है. हाथ-पैर ठंडे रहने की समस्या से भी राहत मिलती है.
सर्दियों में सिर्फ ऊनी कपड़े और हीटर ही काम नहीं आते. अगर शरीर अंदर से गर्म रहे तो ठंड कम लगती है. ऐसी कई देसी चीजें हैं जो खाने में इस्तेमाल होती हैं और शरीर को प्राकृतिक तौर पर गर्म रखने में मदद करती हैं.

जीरा रसोई में आसानी से मिल जाता है. इसका पानी पीने से पेट हल्का रहता है और ठंड में शरीर गरमाहट महसूस करता है. एक चम्मच जीरा उबालकर उसका पानी सुबह-शाम पीना फायदेमंद माना जाता है.

अदरक सर्दियों में बहुत काम आता है. इसे चाय में डालकर पीने से गला खुलता है और शरीर गर्म रहता है. चाहें तो इसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं. इससे खांसी-जुकाम में राहत मिलती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दालचीनी की खुशबू और स्वाद अलग ही होता है. इसकी चाय सर्दियों में ज़्यादा पी जाती है क्योंकि ये शरीर में गर्मी बढ़ाती है और खून का बहाव ठीक रखती है. हाथ-पैर ठंडे रहने की समस्या में भी राहत देती है.

काली मिर्च शरीर में गर्मी पैदा करने में मदद करती है. इसे चाय, सब्जी या सूप में डालकर खाना आसान है. इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो इन्फेक्शन से बचाने में मदद करते हैं और ठंड में कमजोरी महसूस नहीं होने देते.

इलायची का इस्तेमाल ज्यादातर मिठाइयों में होता है, लेकिन सर्दियों में इसकी चाय भी काफी फायदेमंद है. ये शरीर में गर्माहट देती है और दिल की सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती है. इसका स्वाद भी हल्का मीठा होता है.

कुल मिलाकर सर्दियों में ये देसी मसाले काफी काम आते हैं. इनके इस्तेमाल से ठंड कम लगती है. पेट ठीक रहता है और इम्युनिटी भी मजबूत बनती है. सबसे अच्छी बात ये रसोई में आसानी से मिल जाते हैं और खर्च भी ज्यादा नहीं होता.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.