डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार पिप्पली का स्वाद तीखा होता है और इसका प्रभाव शरीर में गर्मी उत्पन्न करने वाला माना जाता है. यही कारण है कि इसे सर्दी, खांसी और सांस से जुड़ी समस्याओं में बेहद लाभकारी माना जाता है.
सर्दी, खांसी और सांस में है लाभकारी
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार पिप्पली का स्वाद तीखा होता है और इसका प्रभाव शरीर में गर्मी उत्पन्न करने वाला माना जाता है. यही कारण है कि इसे सर्दी, खांसी और सांस से जुड़ी समस्याओं में बेहद लाभकारी माना जाता है. पिप्पली बलगम को पतला करने में मदद करती है, जिससे कफ बाहर निकलने में आसानी होती है. अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और लंबे समय से चली आ रही खांसी में पिप्पली का सेवन राहत दे सकता है.
पाचन तंत्र के लिए है वरदान
पाचन तंत्र के लिए भी पिप्पली किसी वरदान से कम नहीं है. यह पाचन अग्नि को तेज करती है और भोजन को सही तरीके से पचाने में मदद करती है. जिन लोगों को भूख न लगने, गैस, अपच या पेट भारी रहने की समस्या रहती है, उनके लिए पिप्पली उपयोगी मानी जाती है. नियमित और सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से आंतों की कार्यक्षमता बेहतर होती है और शरीर को पोषक तत्वों का सही अवशोषण मिलता है.
रोग प्रतिरोधक क्षमता को करता है मजबूत
पिप्पली का एक महत्वपूर्ण गुण यह भी है कि यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है. बदलते मौसम में बार बार बीमार पड़ने वाले लोगों के लिए पिप्पली फायदेमंद हो सकती है. आयुर्वेद में इसे रसायन औषधि की श्रेणी में रखा गया है, जिसका अर्थ है कि यह शरीर को भीतर से सशक्त बनाती है और कमजोरी को दूर करने में सहायक होती है.
गले की सूजन को भी करता है कम
गले की खराश और आवाज बैठने की समस्या में शहद के साथ पिप्पली का सेवन खासतौर पर लाभकारी माना जाता है. पिप्पली और शहद का मिश्रण गले की सूजन को कम करता है और संक्रमण से राहत दिलाने में मदद करता है. यही कारण है कि पुराने समय में घरेलू नुस्खों में पिप्पली का व्यापक उपयोग किया जाता था.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.