Health Tips : मोरिंगा जूस का सेवन नरेंद्र मोदी और सद्गुरु भी करते हैं. रांची के डॉक्टर वीके पांडे के अनुसार यह बाल, त्वचा, बीपी, इम्यूनिटी और पेट के लिए फायदेमंद है. इसके फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे.
अगर आप सुबह-सुबह उठकर एक गिलास इस हरे जूस का सेवन कर लें, तो आपको काफी चमत्कारिक रिजल्ट देखने को मिलेगा. दरअसल, हम बात कर रहे हैं मोरिंगा जूस की. जिसका सेवन खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक करते हैं और सद्गुरु तक भी करते हैं. ऐसे में रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया इसके गजब के फायदे हैं. मोरिंगा में विटामिन A, C, E और आयरन से भरपूर होने के कारण यह त्वचा और बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाता है. ऐसे में अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या फिर बालों की काफी समस्या है या समय के पहले बाल सफेद हो रहे हैं, तो आपके लिए यह जूस रामबाण है. इसके सेवन से आप बालों की जड़ों को काफी मजबूत कर सकते हैं.

इसमें विटामिन-C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और साथ में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होता है. ऐसे में जिनको चेहरे में रिंकलस की समस्या है या उम्र के पहले ही थोड़े बूढ़े जैसे दिखने लगे हैं, उनके लिए यह रामबाण है. क्योंकि यह नए सेल बनाने का काम करता है, नई कोशिका का निर्माण कर चेहरे को थोड़ा यूथफुल अपीरियंस देता है.

इसके अलावा यह ब्लड के फ्लो कभी बैलेंस करता है. यही कारण है कि कभी भी किसी को हाई बीपी होता है, तो उसे सबसे पहले मोरिंगा के पत्ते या फिर इसके पानी को सेवन करने के लिए कहा जाता है. आयुर्वेद भी इसका लोहा मानता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडेय बताते हैं कि अगर आपको हाई बीपी की समस्या है, तो आपको एक गिलास जूस तो हर दिन पीना ही चाहिए. जूस के रूप में पिए या सब्जी के रूप में भी मोरिंगा को खा सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसको पीते ही आपको बीपी में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिलेगी. अगर मान लीजिए आपका बीपी 200 है, तो अगर आप एक हफ़्ता सेवन करते हैं तो 140 -150 के बीच में यह आराम से ला देगा. वह भी बिना दवाई का, लेकिन आपको लंबे समय तक इसका सेवन करते रहना होगा.

इसके अलावा इम्यूनिटी को काफी मजबूत करता है. ऐसे व्यक्ति जिनको जल्दी-जल्दी सर्दी खांसी बुखार या फिर जख्म हो जाती है, तो ऐसे में उनके लिए काफी फायदेमंद है. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हुए ये आपके शरीर को काफी मजबूत बनाता है और छोटी-मोटी बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है.

वहीं, जिन्हें खासतौर पर कब्ज की समस्या है या सुबह-सुबह पेट साफ नहीं होता है. पेट में हमेशा ब्लोटिंग जैसी स्थिति बनी रहती है. उनके लिए भी काफी फायदेमंद है. क्योंकि इसमें फाइबर काफी उच्च मात्रा में होता है. अगर आप इसका जूस पीते हैं, तो आपके गट को क्लीन करने का काम करता है.

आयुर्वैदिक डॉक्टर वीके पांडे बताते हैं कि इसके जितने फायदे भी बोला जाए कम है. ऐसे में आप बस एक गिलास सुबह में खाली पेट पिएं तो ज्यादा बढ़िया है और पानी को हल्का गर्म कर लें. अगर ठंड मौसम है, तो और इसको हर वर्ग के लोग पी सकते हैं. बच्चे से लेकर बूढ़े तक. इसका किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिलता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.