‘साढे बुजुर्ग साडा मान’ कैंपेन के तहत फ्री हेल्थ चेकअप कैंप करतारपुर, फिल्लौर और जंडियाला में लगाए जा रहे है। जिला सामजिक सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि 2 मार्च को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर करतारपुर, 9 मार्च को एसडीएस (सिविल हॉस्पिटल) फिल्लौर और 16 मार्च को पब्लिक हेल्थ सेंटर जंडियाला में हेल्थ चेकअप कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंप में बुढ़ापे में होने वाली दिक्कतों जैसे मोतियाबिंद, जोड़ों का दर्द और दूसरी शारीरिक बीमारियों की जांच की जाएगी । बुजुर्गों के लिए योग कैंप भी लगाए जा रहे हैं। बुजुर्गों को वीआईटीआई और डिजिटल लिटरेसी और फ्री लीगल एड की जानकारी भी दी जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.