खिलाड़ियों ने आयोजकों की व्यवस्था की तारीफ की है. उनका कहना है कि हजारीबाग में पहली बार राज्य स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता हो रही है. यहां उन्हें खेलने के लिए अच्छा मैदान, बेहतर सुविधाएं और राष्ट्रीय स्तर के रेफरी मिले हैं. इससे उन्हें निष्पक्ष और अच्छा खेल खेलने का मौका मिल रहा है.
इस प्रतियोगिता का सबसे बड़ा उद्देश्य झारखंड यूथ वॉलीबॉल टीम का गठन करना है. जो खिलाड़ी यहां अच्छा प्रदर्शन करेंगे उन्हें नेशनल यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. इसी कारण यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए बहुत अहम मानी जा रही है. मैदान में महिला और पुरुष दोनों वर्ग के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. हर मैच में खिलाड़ी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. जीत की चाह में सभी खिलाड़ी पूरी मेहनत कर रहे हैं. खिलाड़ियों का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिता उन्हें आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने का मौका देती है.
हजारीबाग वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता तय कार्यक्रम के अनुसार चल रही है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में गजब का जोश देखने को मिल रहा है. युवा खिलाड़ी अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं. आयोजन के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. खिलाड़ियों ने आयोजकों की व्यवस्था की तारीफ की है. उनका कहना है कि हजारीबाग में पहली बार राज्य स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता हो रही है. यहां उन्हें खेलने के लिए अच्छा मैदान, बेहतर सुविधाएं और राष्ट्रीय स्तर के रेफरी मिले हैं. इससे उन्हें निष्पक्ष और अच्छा खेल खेलने का मौका मिल रहा है.
खेल के क्षेत्र में अब भारत के खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. जगह-जगह खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है. हजारीबाग में हो रही यह वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी युवा खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा मंच साबित होगी. इससे न केवल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, बल्कि जिले की पहचान भी खेल के क्षेत्र में मजबूत होगी.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.