हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलतू गांव में सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान उत्पन्न सांप्रदायिक तनाव के बाद अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सावधानी के तौर पर पूरे गांव और आसपास के इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया ग
किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है। रविवार सुबह से गांव में शांति का माहौल है, लेकिन तनाव की पृष्ठभूमि को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है।
पूरे गांव और आसपास के इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विसर्जन जुलूस के दौरान भड़का विवाद, हुई पत्थरबाजी
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ गाना बजाए जाने को लेकर दो संप्रदायों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते यह विवाद उग्र हो गया।
दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी होने लगी। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पत्थरबाजी के दौरान कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया।

चार थानों के थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।
घायलों का अस्पताल में इलाज, एसपी-डीसी पहुंचे
घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन पहुंचे।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह देर रात ही बेलतू गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील भी की।

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील भी की।
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
रविवार सुबह तक गांव में स्थिति सामान्य हो गई, लेकिन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में चार थानों के थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।
पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने स्पष्ट कहा है कि मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
इस खबर को पढ़ें…
सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में झड़प:हजारीबाग के केरेडारी में पथराव; बेलतू क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील, प्रशासन सतर्क

हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड स्थित बेलतू में शनिवार को सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान दो संप्रदायों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, झड़प के दौरान दोनों ओर से पत्थरबाजी भी हुई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वे दोनों संप्रदायों के लोगों को समझाने का प्रयास में जुटे हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.