हजारीबाग के बेलतू में सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प और पत्थरबाजी हुई, कई घायल हुए. एसपी अंजनी अंजन ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है.
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू किया. हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने कहा है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. विवाद के पीछे की वजह विसर्जन जुलूस में भड़काऊ गाने बजाने को माना जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
बेलतू पिकेट से बाजार ताड़ के बीच यह घटना हुई है. बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार सहित चार थाना प्रभारी मौके पर तैनात हैं. हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. एसपी स्वयं सुरक्षा बलों के साथ घटनास्थल क्षेत्र में घरों की तलाशी कर रहे हैं.
जानकारी के अनुसार झड़प के दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों के अलावा पुलिसकर्मी और जवान भी चोटिल हुए हैं. फिलहाल विवाद के कारणों के बारे में अभी कुछ ठोस पता नहीं चल सका है.
दिनभर जिले के कई इलाकों में सरस्वती पूजा का समापन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ. शहर से गांव तक जहां जहां जिन इलाकों में लोगों ने वसंत पंचमी पर मूर्ति स्थापित किया वो लोग विसर्जन में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मां सरस्वती की विदाई कर रहे थे. पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम कर रखा था. जिले के पुलिस लाइन से लेकर बाबूगांव, मटवारी, दीपूगढ़ा, कोर्रा और मालवीय मार्ग, नूरा सहित कई इलाकों में शातिपूर्ण जुलूस निकला और विसर्जन हुआ.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.