गिरफ्तारी के बाद बावल थाने में कान पकड़कर माफी मांगते आरोपी।
रेवाड़ी के गांव रायपुर के प्रसिद्ध मंदिर से चोरी के तीन आरोपियों को बावल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद चोरों ने थाने में पुलिस और वहां मौजूद लोगों के सामने कान पकड़कर माफी मांगी। पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच के बाद राजस्थ
आरोपियों के साथ डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, एसएचओ संजय सिंह और पुलिस टीम।
18 से 24 साल के युवा मंदिर में चोरी के आरोप में पकड़े गए तीनों आरोपियों की उम्र 18 से 24 साल के बीच है और सभी राजस्थान के रहने वाले हैं। खेडाती निवासी मोहित साढे 18, बासली निवासी सचिन (20) और महावीर खेडा ठाकरान महावीर (24) शामिल हैं। तीनों आरोपी राजस्थान से बाइक पर सवार होकर आए थे। झाबुआ के पास से किया गिरफ्तार डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि बावल पुलिस ने एसएचओ संजय कुमार की अगुवाई में चोरों को पकड़ा है। अब पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेगी। जिसके बाद मंदिर से चोरी किए गए सामान और चोरी में प्रयोग बाइक को बरामद करने के अलावा अन्य मामलों में आरोपियों की संलिप्तता का पता लगाया जाएगा। आरोपियों को झाबुआ के पास से गिरफ्तार किया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.