सिरसा महिला थाना पर हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में काबू 4 आरोपियों को लेकर हरियाणा पुलिस अमृतसर के एक होटल में पहुंची। पुलिस शेरां वाला गेट के अंदर एएस होटल में पहुंची जहां आरोपी वारदात को अंजाम देने बाद ठहरे थे। पुलिस ने होटल के रजिस्टर और सीसीटीवी को कब्जे में लिया। इस दौरान अमृतसर पुलिस भी उपस्थित थी।
तकरीबन 3 घंटे जांच के बाद हरियाणा पुलिस लौट गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी 21 नवंबर को सिरसा के महिला थाना पर धमाका करने के बाद वापस अमृतसर के इसी होटल में कमरा लेकर रूके थे। एक दिन स्टे करने के बाद होटल छोड़कर निकल गए थे। होटल के मालिक को भी बुलाकर पूछताछ की गई। जिस कमरे में आरोपी रूके थे, उसकी तालाशी ली गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.