हिसार जिले के उकलाना में दिव्यांग कर्मचारी संगठन “टीम उमंग” के पदाधिकारियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष बंसी लाल झोरड़, संस्थापक सुभाष कुलारिया, जिला संयोजक राजेश कुमार, महासचिव महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, रामनिवास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिव्यांग कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से घटाकर 58 वर्ष करना न्यायसंगत नहीं है। इससे दिव्यांग कर्मचारियों में मानसिक, सामाजिक और आर्थिक असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है।उन्होंने कहा कि दिव्यांग कर्मचारी शारीरिक सीमाओं के बावजूद पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देते हैं।
दिव्यांग कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करने का मांग 60 वर्ष की सेवा-आयु उन्हें सम्मानजनक जीवन और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है। वहीं विधायक नरेश सेलवाल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि दिव्यांग कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु पुनः 60 वर्ष निर्धारित की जाए तथा सामाजिक न्याय और संवेदनशील शासन की परंपरा को कायम रखा जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे को सदन और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगे और दिव्यांग कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.