शराब कारोबारी प्रवीण बंसल ने सुसाइड की रात को ही एक वीडियो जारी कर कहा था कि गनमैन ने रिश्वत के लिए मुझे टॉर्चर किया था। इनसेट में IPS अफसर वाई पूरन कुमार की फाइल फोटो।
हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी ने रोहतक डीएसपी गुलाब सिंह, अर्बन एस्टेट थाने के तत्कालीन प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार व शिकायतकर्ता शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। चंडीगढ़ पुलिस के मुख्यालय
जानकारी के अनुसार, 6 अक्टूबर 2025 को अर्थन एस्टेट थाने में एडीजीपी बाई पूरन कुमार के गनमैन रहे हवलदार सुशील कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने की एफआईआर दर्ज की गई थी। अगले दिन 7 अक्टूबर को सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसी दिन चंडीगढ़ में पूरन कुमार ने सुसाइड कर लिया था।
IPS पूरन कुमार के आवास के बेसमेंट में बने मूवी थिएटर में सोफे पर उन्होंने खुद को गोली मार ली।
जानिए SIT के सवाल और पुलिस अफसरों के जवाब…
CHD एसआईटी: आरोप है कि एडीजीपी पर दबाव बनाने के लिए गनमैन के खिलाफ साजिश के तहत एफआईआर दर्ज की गई? पुलिस अफसर: शराब ठेकेदार की शिकायत पर कार्रवाई की गई। किसी तरह की साजिश के आरोप निराधार हैं।
CHD एसआईटी: एफआईआर दर्ज करते समय क्या-क्या तथ्य देखे गए? पुलिस अफसर : शिकायतकर्ता ने ऑडियो, वीडियो व दूसरे दस्तावेज दिए हैं। दस्तावेजों की जांच कर कार्रवाई की गई।
CHD एसआईटी: केस में एडीजीपी बाई पूरण कुमार की कोई भूमिका सामने आई या नहीं? पुलिस अफसर: जांच पड़ताल जारी है। अभी चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है।
CHD एसआईटी: एडीजीपी के गनमैन के खिलाफ किस आधार पर शिकायत दी? बंसल: शराब ठेकेदार उसने मेरे कार्यालय में आकर ढाई लाख मंथली मांगी। जांच टीम को ऑडियो व वीडियो भी उपलब्ध कराई गई है।
अकेले में भी कई सवाल पूछे गए
चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय में हुई पूछताछ के बाद संबंधित अफसरों, प्रवीण बंसल से जांच टीम के सदस्यों ने तीनों से एक साथ सवाल किए। इसके बाद एसआईटी टीम में शामिल जांच अधिकारियों ने अलग-अलग भी पूछताछ की।
ये पूरी प्रक्रिया करीब 10 घंटे चली। बयान दर्ज कर सभी को भेज दिया गया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि टीम जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। संभावना है कि इस महीने में चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी चार्जशीट दाखिल कर दे।

आईपीएस की आईएएस पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर
पूरन कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि छह अक्टूबर को साजिश के तहत सुशील कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने को एफआईआर दर्ज की गई। तब बाई पूरन कुमार के पास सुनारिया पीटीसी के आईजी का भी चार्ज था।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक शराब ठेकेदार सेक्टर-2 निवासी प्रवीण बंसल ने छह अक्टूबर को शिकायत दी थी कि उसे बदमाशों से रंगदारी देने के लिए धमकियां मिल रही हैं। आरोप है कि ठेकेदार को सुरक्षा देने के बदले सुशील कुमार ने शराब ठेकेदार से 22 लाख रुपए मंथली मांगी थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.