थाईलैंड में यॉट पर प्राइवेट पार्टी के दौरान बैंक मैनेजर रिभव ऋषि के साथ रशियन गर्ल।
हरियाणा के सरकारी विभागों के 590 करोड़ रुपए फ्रॉड का आरोपी बैंक मैनेजर रिभव ऋषि की वीडियो सामने आई है। जिसमें वो सरकारी विभागों के अफसरों को विदेश में मस्ती करवाते दिख रहा है। आईलैंड पर ले जाकर यॉट पर रशियन लड़कियों के साथ प्राइवेट पार्टी चल रही है।
जिसका एक वीडियो एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की गिरफ्त में आए आरोपियों के मोबाइल में मिला। करीब 3 मिनट के वीडियो में IDFC फर्स्ट बैंक का तत्कालीन ब्रांच मैनेजर रिभव ऋषि के साथ पंचायत विभाग का सुपरिडेंट नरेश कुमार समेत कई पार्टी का आनंद उठाते दिख रहे हैं। सुपरिडेंट रशियन लड़की के हाथ फ्रूट खा रहा है और कंघी करवा रहा है।
फ्रॉड के आरोपियों के थाइलैंड में मस्ती के PHOTOS…
रिभव के रिश्तेदार के बालों की तारीफ करते हुए युवती।

यॉट पर प्राइवेट पार्टी के दौरान मस्ती करते हुए नरेश कुमार व अन्य।
सबसे पहले जानिए… वीडियो में क्या नजर आ रहा
यॉट पर रशियन गर्ल्स संग पार्टी
यॉट पर बैंक मैनेजर, उसके दोस्त और सरकारी विभागों के अफसर दिखाई दे रहे हैं। यॉट पर थाईलैंड का फ्लैग लगा हुआ है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ये लोग थाईलैंड में कहीं प्राइवेट पार्टी करने गए। यॉट पर 5-6 इंडियन मेल हैं, जबकि 4-5 रशियन व विदेशी लड़कियां हैं। तभी का यह वीडियो इन्हीं में से एक अपने मोबाइल में कैद किया है। जो गिरफ्तारी के बाद वायरल हुआ।
केबिन में दिखा सुपरिडेंट, लड़की संग ड्रिंक
वीडियो में दिख रहा है कि रशियन लड़की पंचायत विभाग का सुपरिडेंट नरेश कुमार को अपने हाथों से फ्रूट खिलाती है। फिर उसके बालों में कंघी करती है। उसके बाद वह लड़की से किस देने की बात कहता है। लेकिन जब लड़की मना कर देती है तो आरोपी उसे अपने माथे पर किस करने के लिए दबाव देता है। वहीं इसके बाद यॉट पर केबिन में नरेश कुमार लड़की के साथ ड्रिंक करते हुए भी नजर आ रहा है।
पोल डांस का पोज दे रही रशियन गर्ल
वीडियो में एक रशियन पोल डांस का पोज देती भी दिख रही है। इसके अलावा वो केबिन में इंडियन के साथ जाती है। जेट स्की करते भी दिख रहे हैं। इस दौरान रशियन जिम्मी-जिम्मी आजा-आजा कहती है। इसके अलावा 14 मिनट का एक वीडियो एक रशियन ब्लॉगर ने भी पोस्ट किया है। जिसका टाइटल लिखा है-प्लेइंग विद इंडियन गायज (Guys) ऑन यॉट।

बैंक फ्रॉड के आरोपी के सिर पर कंघी करती युवती। इसके बाद यॉट की खिड़की से ही अंदर जाती युवती।
जानिए अब तक बैंक फ्रॉड में कौन-कौन अरेस्ट हो चुका
सबसे पहले बैंक मैनेजर व उनके रिश्तेदार पकड़े
हरियाणा के घोटाले की जांच की शुरूआत में IDFC फर्स्ट बैंक के ब्रांच मैनेजर रिभव ऋषि, बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर अभय सिंह, उसकी पत्नी स्वाति सिंगला, साले अभिषेक को एसीबी ने अरेस्ट किया। तब खुलासा हुआ कि इन लोगों ने सरकारी विभागों के खाते प्राइवेट बैंक में खुलवाए। फिर वो पैसे सेल कंपनियों में ट्रांसफर करके शेयर बाजार व गोल्ड मार्केट में निवेश किया।
जांच में सरकारी विभागों के एकाउंट्स अफसर फंसे
मामला तब खुला जब घोटाले के अंदेशे के बाद IDFC ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया। इसके बाद हरियाणा सरकार ने एंटी करप्शन ब्यूरो को जांच सौंपी। जांच आगे बढ़ी तो सरकारी विभागों के अफसरों की भूमिका सामने आई। पंचायत विभाग के सुपरिडेंट नरेश कुमार व मनीष जिंदल की गिरफ्तारी हुई।

बैंक कर्मी, सावन ज्वेलर्स के संचालक की गिरफ्तारी
एसीबी ने सीमा धीमान व अरूण शर्मा, बैंक कर्मी अनुज, प्रियंका व अंकुर को भी अरेस्ट कर चुकी है। जिसके बाद सावन ज्वेलर्स के मालिक राजन कटोदिया को गिरफ्तार किया है। 250 करोड़ रुपए की राशि सावन ज्वेलर्स द्वारा रिभव ऋषि, अभय कुमार, अभिषेक सिंगला, स्वाति सिंगला व अन्य आरोपियों की विभिन्न कंपनियों/फर्मों से प्राप्त की गई।
दो सरकारी विभागों के एकाउंट ऑफिसर पकड़े
अब संडे को को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के एकाउंट ऑफिसर राजेश सांगवान और हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के एकाउंट ऑफिसर रणधीर सिंह को एसीबी ने अरेस्ट किया। 18 सरकारी विभागों के खाते प्राइवेट बैंकों में खोले गए। सभी विभागों को जांच में शामिल किया जा रहा है।

एसीबी हिरासत में घोटाले के चारों मुख्य सूत्रधार। फाइल फोटो
अब जानिए फ्रॉड में किसकी क्या भूमिका…

- बैंक मैनेजर रिभव ऋषि : ACB सूत्रों के मुताबिक चंडीगढ़ के सेक्टर-32 की IDFC बैंक का मैनेजर रिभव ऋषि पूरी सूत्रधार है। जिसने रिलेशनशिप मैनेजर के साथ मिलकर फ्रॉड किया। 6 महीने पहले आरोपी ने बैंक की नौकरी छोड़ दी थी।
- अभय, रिलेशनशिप मैनेजर: चंडीगढ़ के सेक्टर-32 की IDFC बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर रहा, जिसने रिभव ऋषि की बनाई योजना पर काम करते हुए अपनी पत्नी स्वाति सिंगला और साले अभिषेक को भी शामिल कर लिया। अधिकारियों के पास जाकर अपनी ब्रांच में एफडी बनवाने के लिए लॉइजनिंग का काम करता था।
- स्वाति सिंगला, फर्जी कंपनी की मालकिन: स्वाति सिंगला ने एक स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट के नाम से कंपनी बनाई। जिसमें वह 75 प्रतिशत की शेयर होल्डर है। पति अभय के कहने पर कंपनी बनाकर फंड को दूसरे अकाउंट में भेजा गया, जहां से प्रॉपर्टी और शेयर मार्केटिंग में हिस्सा लिया गया।
- अभिषेक सिंगला, स्वाति का भाई: स्वास्तिक देश कंपनी में अभिषेक सिंगला की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अभिषेक स्वाति सिंगला का भाई और अभय का साला है। फर्जी कंपनी में हिस्सेदारी के साथ-साथ फंड को रियल एस्टेट में लगाने और वहां से निकालने के जिम्मा अभिषेक संभालता था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.