अरविंद शर्मा, जिलाध्यक्ष, फतेहाबाद कांग्रेस।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के तहत आज फतेहाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता एकदिवसीय उपवास रखेंगे। मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेता एक दिन का उपवास रखकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराएंगे।
.
जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता लालबत्ती चौक स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर पार्क में उपवास पर बैठेंगे। यह उपवास शाम तक चलेगा।
जिलाध्यक्ष बोले-गांव से लेकर संसद तक उठाएंगे आवाज जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि, केंद्र सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा योजना कमजोर हो रही है। इसी के विरोध में यह संघर्ष अभियान चलाया जा रहा है। मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा है, इसे कमजोर करने के प्रयास बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी गांव से लेकर संसद तक आवाज उठाएगी। इसी कड़ी में एक दिन का उपवास रखा जाएगा। इससे पहले जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन भी हुए हैं। आगे भी गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.