हरियाणा कालेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए HPSC ने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के फिजिक्स विषय के 80 कैंडिडेट को आयोग ने जॉब के लिए योग्य माना है। जबकि 2 पदों को कोर्ट केस के लिए रिक्त रखा गया है।
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने मई 2024 में कालेज कैडर के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में फिजिक्स विषय के 96 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की। भर्ती के लिए 19 मई को नोटिफिकेशन जारी हुआ था। भर्ती प्रक्रिया में 48 पद जनरल, 9 पद ओएससी, 9 पद डीएससी, 17 बीसीए, 5 बीसीबी व 8 पद ईडब्ल्यूएस के लिए रिजर्व किए गए थे। फिलहाल भर्ती प्रक्रिया में 16 पद खाली रह गए हैं।
रिजर्व से जनरल में आए 5 कैंडिडेट
भर्ती परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में आयोग ने 80 कैंडिडेट को योग्य माना है। वहीं इनमें से 5 कैंडिडेट ऐसे हैं, जो रिजर्व से जनरल कैटेगरी में शामिल हुए हैं। भर्ती प्रक्रिया की वेटिंग लिस्ट अभी जारी नहीं की गई है। भर्ती को लेकर फिलहाल भी 13 केस कोर्ट में पेंडिंग चल रहे हैं। जिनका परिणाम भर्ती के फाइनल रिजल्ट को प्रभावित कर सकता है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.