अजय चौटाला के खिलाफ शिकायत देने वाले वकील प्रदीप कालीरमन।
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के वकील प्रदीप कालीरमन ने जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है। इसको लेकर वकील ने चरखीदादरी के एसपी को शिकायत दी है। इस शिकायत की कॉपी हरियाणा के
चरखी दादरी के वकील ने कहा कि कल हमने सोशल मीडिया पर यू ट्यूब पर जेजेपी अध्यक्ष अजय चौटाला की एक पोस्ट देखी, जिसमें वह एक रैली को संबोधन कर रहे हैं और उसमें कह रहे हैं कि हम जिस तरह से नेपाल में जो सरकार को उखाड़ फेंका, जिस तरह से गद्दी छोड़ कर भगा दिया।
बांग्लादेश में जिस तरह के हालात हुए, उसी तरह उसी तर्ज के ऊपर हमें तैयार रहना होगा और हम इस सरकार को पीट-पीटकर भगाएंगे। देश से तो इस तरह के जो बयान उन्होंने दिए हैं, जो देशद्रोह की जो उसमें आती है, उसके लेकर हमने जिला पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी अर्श वर्मा को भी एक लिखित रूप में शिकायत दी है।
वकील बोले-पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो कोर्ट जाएंगे वकील प्रदीप का कहना है कि हमने ई मेल के जरिये डीजीपी हरियाणा और मुख्य सचिव को शिकायत भेजी है। पुलिस क्या इन्वेस्टिगेशन करके क्या कार्रवाई करती है। अगर इसमें कार्रवाई पुलिस नहीं भी करती है तो हम कोर्ट के सम्मुख जाकर अपनी बात रखेंगे और आगामी कार्रवाई अमल में लेकर आएंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.