हरियाणा मुक्केबाजी का हब बन गया है। नेशनल कोचिंग कैंप में जहां प्रदेश की 14 बेटियों ने जगह बनाई है, वहीं छोरों के मुक्के का दम भी कम नहीं है। नेशनल कैंप पुरूष में 17 मुक्केबाजों का चयन किया गया है, जिनमें 31 मुक्केबाज हरियाणा से हैं। कैंप का करीब 45 प्रतिशत बॉक्सर प्रदेश के ताल्लुक रखते हैं। खेल प्राधिकरण ऑफ इंडिया ने नेशनल कैंप के लिए मुक्केबाजों की सूची जारी की है। कैंप पंजाब के एनआइएस पटियाला में 14 मार्च तक लगेगा। कैंप में लॉस एंजेल्स ओलिंपिक, ओलिंपिक क्वालिफाई मुकाबले व अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट को ध्यान में रखकर मुक्केबाजों की तैयारी करवाई जाएगी। सभी कैंपर के खाने-पीने व ठहरने की व्यवस्था वहीं पर रहेगी। हरियाणा के 31 मुक्केबाज शामिल हैं। लड़कों में 14 तो लड़कियों में 17 हरियाणवी कैंप के लिए चयनित पुरुष बॉक्सरों में अमित पंघाल, सचिन सिवाच, रोहित, अमित कुमार, हितेश, दीपक पूनिया, सुमित, सुमित कुंडू, आकाश सांगवान, अंकुश पंघाल, लोकेश, जुगनू अहलावत, नमन तंवर, नरेंद्र बेरवाल शामिल हैं। लड़कियों में मीनाक्षी, मंजू, नीतू घणघस, ज्योति, प्रीति, पूनम, प्रियंका, प्राची, विंका, मुस्कान, प्रिया, प्रांजल, नीरज, स्नेहा, स्नेह, पूजा रानी बोहरा, नैना शामिल हैं। 5 प्वाइंट में समझिए पटियाला कैंप का महत्व… विदेशी कोच की फिर वापसी स्वीडन मूल के कोच सैंटियागो नीवा की इंडियन महिला टीम के मुख्य कोच के तौर पर फिर वापसी हो गई है। सैंटियागो नीवा पहले भी हाई परफोर्मेंस मैनेजर के तौर पर इंडिया में 2016 से 2020 तक रह चुके हैं। उनके नेतृत्व में टोक्यो ओलिंपिक में इंडियन दल गया था। टोक्यो ओलिंपिक की 14 कैटेगरी में से इंडिया को 9 कैटेगरी में ओलिंपिक कोटा भी हासिल हुआ था। जबकि एक मेडल भी लवलीना के तौर पर इंडिया को मिला था। महिला वेल्टरवेट वर्ग (69 किग्रा) में उन्होंने इंडिया को कांस्य पदक दिलवाया था। इससे पहले 2016 और उसके बाद 2024 में इंडिया की झोली खाली रह गई थी। टोक्यो ओलिंपिक में बॉक्सिंग इतिहास का सबसे बड़ा इंडियन दल गया था। उसी उम्मीद में लाॅस एजेंल्स से पहले उनकी वापसी करवाई गई है। बॉक्सरों की नर्सरी है हरियाणा : सिंधु हरियाणा बॉक्सिंग फैडरेशन के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु ने कहा क हरियाणा बॉक्सरों की पौध को तैयार करता है। जैसे खिलाड़ी का प्रदर्शन अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर है, उसे सेना व रेलवे में नौकरी का मौका मिल जाता है। खिलाड़ी फिर सेना और रेलवे की ओर से हरियाणा का नाम रोशन करते हैं। अब तो लड़कियां भी सेना में जॉइन करने लगी हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.