टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद हरीश चन्द्र मीना को 18वीं लोकसभा के लिए बने भारत-नाइजीरिया संसदीय मैत्री समूह का सदस्य बनाया गया है। इस बारे में लोकसभा सचिवालय, नई दिल्ली की ओर से उन्हें आधिकारिक सूचना दी गई है। इस मैत्री समूह का उद्देश्य भारत और नाइजीरिया के बीच अच्छे संबंध और सहयोग बढ़ाना है। इस मंच के जरिए दोनों देशों के सांसद आपस में बातचीत करते हैं, प्रतिनिधिमंडल के दौरे होते हैं और व्यापार, शिक्षा, संस्कृति समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर काम किया जाता है। क्षेत्र के लिए गौरव का विषय सांसद हरीश चन्द्र मीना का इस प्रतिष्ठित संसदीय समूह में सदस्य के रूप में नामित होना टोंक-सवाई माधोपुर संसदीय क्षेत्र के लिए गौरव की बात मानी जा रही है। उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका से भारत और नाइजीरिया के बीच संसदीय कूटनीति को मजबूती मिलने की उम्मीद है। जिम्मेदारी निभाने की कही बात इस अवसर पर सांसद हरीश चन्द्र मीना ने कहा कि वे इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करेंगे। साथ ही भारत और नाइजीरिया के बीच मित्रता, सहयोग और संसदीय संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का बढ़ा गौरव सांसद मीना के पीए असलम ने बताया कि इस नियुक्ति से लोकसभा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टोंक–सवाई माधोपुर संसदीय क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.