Uttarakhand Weather Live: उत्तराखंड में वीकेंड पर मौसम पूरी तरह मेहरबान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के अनुसार 15 फरवरी को उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क और साफ रहेगा. पहाड़ों से मैदान तक धूप खिली रहेगी और बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं हैं. ऋषिकेश व हरिद्वार में भीड़ बढ़ सकती है. दिन में गर्मी और रात में ठंड महसूस होगी, इसलिए सावधानी जरूरी है.
मौसम विभाग के अनुसार आज 15 फरवरी रविवार को राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सीधे शब्दों में बात करें तो आज प्रदेश मे बारिश और बर्फबारी नहीं होगी. उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर भी अब बादल छंट चुके हैं. पहाड़ों पर सिर्फ धूप और नीले आसमान का आनंद मिलेगा. ऐसे ही मैदानी क्षेत्रों हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर में सुबह से ही सूरज अपनी पूरी चमक दिखाएंगे. ऐसे मौसम में कोहरा भी नहीं रुकेगा. पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर अब पूरी तरह थम चुका है और धीरे-धीरे बसंत की ओर रास्ता बढ़ रहा है.
आज हफ्ते का सबसे पसंदीदा दिन रविवार है. ऐसे में जब मौसम भी साथ दे रहा हो तो एक जगह रुकना काफी मुश्किल हो जाता है. हरिद्वार और ऋषिकेश में आज भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. पिछले तीन दिनों से खिली धूप ने गंगा के पानी की ठंडक को कम नहीं किया है लेकिन घाट किनारे धूप सेंकने का सुकून जरूर दिया है. मौसम साफ होने से पहाड़ी रास्तों पर वाहन चलाना आसान होगा. ऐसे मौसम में भूस्खलन आदि की कोई समस्या नहीं होगी. लगातार तीन दिनों से मौसम शुष्क होने का एक वैज्ञानिक प्रभाव भी है. जब आसमान साफ होता है तो दिन में जमीन जल्दी गर्म होने पर रात के समय में ठंड उतनी ही अधिक बढ़ जाती है.
15 फरवरी यानी आज दोपहर के समय आपको गर्मी महसूस हो सकती है लेकिन जैसे ही सूरज ढलना शुरू होगा वैसे ही तापमान भी काम होना शुरू हो जाएगा. ऐसे में पहाड़ों से ठंडी हवाएं आने से रात में ठिठुरन बढ़ जाएगी. इसे आम भाषा में धोखेबाज़ वाला मौसम कह सकते हैं. दिन की गर्मी देखकर यदि आप शाम को गर्म कपड़े नहीं पहने हैं तो आपकी लापरवाही से आप बीमार हो सकते हैं. ऐसा करने से आपको सर्दी लग सकती है.
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह मौसम किसानों के लिए बेहद ही अच्छा और वरदान वाला साबित होगा ऐसे मौसम में किसने की फसलों को बहुत अधिक फायदा होता है. इस दौरान रबी की फसलों को पकने के लिए अच्छी धूप की जरूरत होती है. 15 फरवरी यानि आज की कड़क धूप गेहूं के दाने को भरने और फसल को पीला करने में बेहद सहायक होती है. धूप निकलने से फसलों में लगने वाले कीड़े और फंगस भी खत्म हो जाती हैं. नमी कम होने से आलू और सरसों की फसल भी सुरक्षित रहती है.
मौसम का यह रूप आपकी सेहत के लिए सबसे बड़ी चुनौती वाला रहता हैं. डॉक्टरों के अनुसार जब दिन और रात के तापमान में केवल 10 से 15 डिग्री का अंतर होता है तो शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. शरीर का सिस्टम कमजोर होने के कारण कई बीमारियां हो जाती हैं. ऐसे में दिन में कड़क धूप और रात में तापमान काफी कम हो जाता है. यदि आप धूप में बैठे हैं और आइसक्रीम खाने का मन कर रहा है तो इससे भी आप बीमार हो सकते हैं. सूरज ढलने के बाद ठंडी चीजों का सेवन ना करें. ऐसा करने से गले में खराश और वायरल फीवर होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. वहीं सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए यह मौसम बेहद राहत वाला रहेगा. कोहरा यानी धुंध हटने के बाद हवाएं साफ हो जाती हैं जिससे सांस लेने में कोई समस्या नहीं होती है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.