मौसम का यू-टर्न
आज मौसम का सबसे बड़ा असर राज्य के उच्च हिमालय क्षेत्रों में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की एक हल्की सक्रियता के चलते राज्य के 5 जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में मौसम करवट बदलेगा. मौसम विभाग के अनुसार इन 5 जनपदों में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा/बर्फबारी हो सकती है. आज 9 फरवरी सोमवार को गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर ताजी बर्फ का गिरते हुए मनमोहक दृश्य देखा जा सकता है. निचले स्थानों पर बदलो के साथ ठंडी हवाएं चल सकती हैं.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तराखंड के 5 पर्वतीय जिलों को छोड़कर शेष जनपदों हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में मौसम शुष्क रहेगा. इन जिलों में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है लेकिन इन जिलों के लिए इसे राहत समझना जल्दबाजी होगी. जब पहाड़ों पर बर्फबारी होगी तो वहां से आने वाली हवाएं मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ाएगी. बीते 4 दिनों से तीखी धूप का आनंद आ रहा था लेकिन आज धूप फीकी रहने वाली है.
इस बदलाव को समझने के लिए हमें बीते दिनों को देखना होगा. राज्य में 5 फरवरी से 8 फरवरी तक मौसम साफ और शुष्क था. पश्चिमी विक्षोभ के चले जाने के बाद आसमान साफ और तेज धूप थी. दिन में तापमान बढ़ रहा था लेकिन रात को तापमान में काफी गिरावट आ रही थी. लोगों ने रजाई, कंबल, गर्म कपड़े धूप में सुखाए और उत्तराखंड में पर्यटकों भी बिना किसी रुकावट के आ रहे थे लेकिन आज मौसम में नया मोड़ आने से सब बदलने वाला है. वायुमंडल में नमी आने से महसूस हो रही सूखी ठंड गीली ठंड में बदल सकती है.
मौसम का यह अलर्ट उन पर्यटकों के लिए बेहद ही खास है जो चारधाम यात्रा मार्ग पर हैं. रुद्रप्रयाग और चमोली में 3000 मीटर से ऊपर बर्फबारी का अलर्ट है इसलिए ट्रैकिंग के शौकीनों को आज बहुत ऊंचाई पर जाने से बचना चाहिए. इस बदलते मौसम में फिसलन और ठंड अचानक से बढ़ सकती है. जो पर्यटक बर्फ देखने की आस में उत्तराखंड के औली, मुनस्यारी आए थे उनके लिए यह खुशखबरी है. मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक उन्हें ताजी बर्फ का मनमोहक नजारा देखने को मिल सकता है. आज सप्ताह का पहला दिन है और ऐसे में मौसम का यह बदलाव आपके रूटीन को प्रभावित कर सकता है. ऑफिस या स्कूल के लिए निकलने पर आपको तापमान सामान्य लग सकता है लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ेगा वैसे वैसे पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर ठंडी हवाओं के रूप में मैदानों क्षेत्रों तक पहुंचेगा. बीते 3-4 दिनों की धूप देखकर यदि आप हल्के कपड़े पहनने का सोच रहे हैं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज 9 फरवरी का दिन उत्तराखंड के लिए मिला-जुला रहने वाला है. 5 जिलों की ऊंची चोटियां सफेद चादर औढ़ेंगी जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और बर्फीली हवाओं से तापमान में गिरावट आएगी. बीते चार दिनों से मौसम शुष्क और साफ बना हुआ था लेकिन पहाड़ी क्षेत्र पर बारिश और बर्फबारी में से पूरे राज्य में जाति जाति ठंड दोबारा लौट आई है. यदि आप घर से निकल रहे हैं तो अपने साथ गर्म कपड़े जैकेट आदि पहनना बिल्कुल ना भूले.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.