Uttarakhand Weather Live: उत्तराखंड में 3 फरवरी को मौसम फिर बदलेगा. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 2800 मीटर से ऊपर हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है. गंगोत्री, बद्रीनाथ व केदारनाथ में ताजा बर्फ गिर सकती है. हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह-शाम हल्का कोहरा छाएगा. तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ेगी.
इन 5 जिलों में बर्फबारी और बारिश
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. विशेष रूप से राज्य के पांच पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ पर इसका प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा. इन जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. साथ ही 2800 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी का पूर्वानुमान है. गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर आपको ताजा बर्फबारी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अन्य पहाड़ी इलाकों या जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है. राज्य के पहाड़ी क्षेत्र में तापमान में गिरावट आएगी और ठिठुरन भी बनी रहेगी.
मैदानी इलाकों हरिद्वार और उधम सिंह नगर के रहने वालों के लिए विभाग में कोई चेतावनी नहीं है बल्कि इन दोनों जनपदों में मौसम साफ रहने के साथ मौसम शुष्क रहेगा. IMD के अनुसार इन दोनों जनपदों में बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. यहां मौसम शुष्क रहने के कारण सुबह और रात के समय आपको सतर्क रहना पड़ेगा. पूर्वानुमान के मुताबिक हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. अगर आप हाईवे पर गाड़ी चला रहे हैं या सुबह जल्दी ऑफिस या स्कूल के लिए निकल रहे हैं, तो विशेष सावधानी रखनी होगी.
मौसम का पूर्वानुमान दो तरह के संकेत दे रहा है. जो पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए औली, चोपता या पिथौरागढ़ जाने का प्लान बना रहे है उनके लिए आज 3 फरवरी का दिन अच्छा रहेगा. दूसरी तरफ बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आएगी. मैदानी इलाकों में कोहरे और पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते ठंडक बनी रहेगी. किसानों के लिए हल्की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद हो सकती है.
मौसम विभाग के इस अपडेट को देखते हुए कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है. यदि आप पहाड़ों की यात्रा कर रहे हैं तो अपने साथ गर्म कपड़े जरूर रखें क्योंकि शाम होते ही ठंड बढ़ सकती है. हरिद्वार और उधम सिंह नगर के मैदानी रास्तों पर सुबह के समय कोहरा हो सकता है. वाहन चलाते हुए अपनी गाड़ी की लाइट खुली रखें. पहाड़ों पर 2800 मीटर से ऊपर जाने वाले पर्यटकों को मौसम का मिजाज देखते हुए आगे बढ़ना चाहिए. बर्फबारी रास्तों को फिसलन भरा बना सकती है. आज 3 फरवरी मंगलवार को उत्तराखंड का मौसम मिला जुला रहेगा. जहां पहाड़ बर्फ की सफेदी में चमकेंगे वहीं मैदानी क्षेत्रों में सुबह शाम कोहरे की धुंध रहेगी.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.