Uttarakhand Weather Live: उत्तराखंड में मौसम ने आज राहत दी है. मौसम विभाग के अनुसार 4 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. पहाड़ों और मैदानी इलाकों में धूप खिलने के आसार हैं, हालांकि बर्फबारी के बाद गलन वाली ठंड बनी रहेगी. हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम साफ रहेगा. यात्रियों और पर्यटकों के लिए दिन अनुकूल है. किसानों को भी मौसम से फायदा होगा, लेकिन सुबह-शाम ठंड से सावधानी जरूरी है.
मौसम शुष्क होने का मतलब यह नहीं है कि सर्दी चली गई है. दरअसल मौसम विज्ञान का एक सीधा नियम है की जब पहाड़ों पर बर्फ गिरती है तो उसके बाद आसमान साफ होते ही ठंड ओर बढ़ जाती है. पहाड़ों पर धूप खिलेगी, जिससे पहाड़ों पर जमा हुई बर्फ पिघलनी शुरू होगी और इस दौरान पहाड़ों से होकर आने वाली हवाएं बर्फीली हो जाएंगी. इसे आम भाषा में गलन वाली ठंड कहते हैं. आज दिन में सूर्य दिखेगा और धूप अच्छी लगेगी, लेकिन हवाओं में तीखापन भी रहेगा. गलन वाली ठंड हड्डियों तक पहुंचती है. शाम ढलते ही तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है.
मैदानी इलाकों के लिए अच्छी खबर
हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों के लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित हो सकता है. आज मैदानी इलाकों में धूप का आनंद मिलेगा. पिछले कुछ दिनों से कोहरा और बादल छाए हुए थे, लेकिन आज मौसम साफ रहने से लोग राहत की सांस लेंगे. पिछले कुछ दिनों से कपड़े सुखाने या घर की साफ-सफाई के लिए जी लोग धूप का इंतजार कर रहे थे, उन लोगों के लिए काफी अच्छा रहेगा. सुबह के समय हल्का सा कोहरा हो सकता है, लेकिन दिन चढ़ते ही आसमान साफ हो जाएगा.
यात्रा और पर्यटन
पर्यटकों और चारधाम यात्रा मार्गों पर जाने वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा. कल यानि मंगलवार की बर्फबारी के बाद आज आसमान नीला और साफ रहेगा, जिससे हिमालय की चोटियां चांदी की तरह चमकती हुई दिखाई देंगी. औली, मुनस्यारी और चोपता जाने वाले पर्यटकों को एक अच्छा नजारा देखने को मिलेगा. मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में आज बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है. इसलिए लैंडस्लाइड या रास्तों के बंद होने का खतरा कम हो जाएगा. पाला जमने की वजह से सड़कों पर फिसलन हो सकती है इसलिए ड्राइवर को सुबह के समय विशेष सावधानी बरतनी होगी.
किसानों के लिए अच्छा संकेत
किसानों के लिए आज का मौसम मिला-जुला है. मंगलवार को हुई हल्की बारिश या नमी रबी की फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी. मौसम खुलने से फसलों को धूप मिलेगी. गेहूँ और सरसों की फसल के लिए यह धूप अमृत समान काम साबित होगी. मौसम साफ रहने से किसान आज अपने खेतों में खाद, दवा छिड़काव आसानी से कर पाएंगे.
आज का दिन मौसम की उथल-पुथल के बीच एक ‘ब्रेक’ जैसा है. आज ना बारिश की चिंता रहेगी और ना ही बर्फबारी का डर सताएगा. धूप और मीठी ठंड में आज का दिन पहाड़ और मैदानी इलाकों के लिए सुहाना मौसम लेकर आया है. आज का आनंद उठाएं लेकिन गर्म कपड़े पहनने ना भूलें क्योंकि बर्फ के गलन से चलने वाली हवाएं अब भी सर्द हैं. सावधानी रखने से आप आप बीमार होने से खुद को बचा सकते है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.