भारतीय मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने आज 8 फरवरी रविवार के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है वह उन सभी लोगों के लिए खुशखबरी है जो अपनी छुट्टी को घर से बाहर बिताने का प्लान बना रहे हैं. राज्य में पिछले 3 दिनों से मौसम शुष्क है और आज रविवार को भी मौसम साफ रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के सभी 13 जनपदों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है. 5 फरवरी से मौसम ने जो स्थिरता पकड़ी थी वह 6 फरवरी, 7 फरवरी को जारी रही और आज 8 फरवरी को इसमें कोई भी बदलाव नहीं आएगा. उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर भी अब नई बर्फबारी रुक चुकी है. हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. आसमान पूरी तरह साफ और नीला रहेगा, जिससे दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी. छुट्टी का दिन और मौसम साफ. उत्तराखंड में पहाड़ों की यात्रा करनी हो या हरिद्वार में गंगा स्नान करके धार्मिक लाभ लेना हो, आज का मौसम साफ रहेगा.
आज रविवार को मौसम साफ और सुहाना रहेगा. इसलिए उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है. बीते 3 दिनों की धूप ने राज्य के सभी रास्तों को साफ कर दिया है, जिससे पर्यटकों का आत्मविश्वास आठवें आसमान पर है. हरिद्वार में गंगा घाटों पर आज को वीकेंड स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी. धूप होने के कारण गंगा स्नान करना और कोई भी अनुष्ठान करना अच्छा लगेगा. जो पर्यटक पिछले सप्ताह की ताजा बर्फ देखने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं उनके लिए आज आखिरी मौका हो सकता है क्योंकि धूप के कारण बर्फ तेजी से पिघल रही है. आज धनोल्टी, औली और मुनस्यारी आदि जगहों में पर्यटकों का जमावड़ा रहने की संभावना हैं. मौसम साफ होने से लोग अपने घरों से बाहर निकलेंगे. शाम के समय हरिद्वार-दिल्ली हाईवे और देहरादून-मसूरी रोड पर वापसी के दौरान लंबा जाम लग सकता है.
शुष्क मौसम से बढ़ा सेहत का खतरा, दिन-रात के तापमान में अंतर से रखें सावधानी
राज्य के सभी जनपदों में पिछले चार दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है. यह शुष्क मौसम आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकते हैं. दिन के समय मौसम साफ रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी तो वही रात के समय तापमान काफी कम हो जाता है. मौसम का यह साफ रूप सेहत के लिए सबसे बड़ा दुश्मन साबित हो सकता है. दिन में धूप होने के कारण आप पिकनिक या अपनी छुट्टी का लुफ्त उठा रहे होंगे तो आपको पसीना आएगा. जिस कारण आप अपने गर्म कपड़े स्वेटर, जैकेट आदि उतार देंगे, लेकिन जैसे ही सूरज ढालना शुरू होगा वैसे ही पहाड़ों से आने वाली शीतलहर से तापमान कम होना शुरू हो जाएगा और ठिठुरन बढ़ जाएगी. दिन में गर्मी और रात में ठंड होने, तापमान का यह उतार-चढ़ाव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है जिससे वायरल फीवर, गले में खराश, बदन दर्द आदि कई बीमारियां हो सकती है.
हरिद्वार और उधम सिंह नगर के कुछ तराई क्षेत्रों में सुबह 5 बजे से 9 बजे के बीच हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है. बीते तीन दिनों का पैटर्न बताता है कि यह कोहरा बहुत घना नहीं होगा और सूरज निकलते ही गायब हो जाएगा. फिर भी हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को सुबह के वक्त अपनी रफ्तार पर नियंत्रण रखने और फॉग लाइट लाइट का इस्तेमाल करना होगा जिससे कोई समस्या ना हो.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.