Uttarakhand Weather Live: उत्तराखंड में मौसम का उतार-चढ़ाव अब थम गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 13 फरवरी को राज्य के सभी 13 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. देहरादून, हरिद्वार समेत पहाड़ी क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा. दिन में तापमान बढ़ेगा, जबकि रात को ठंड बनी रहेगी. यह मौसम पर्यटकों और किसानों दोनों के लिए अनुकूल माना जा रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार आज 13 फरवरी शुक्रवार को राज्य के सभी 13 जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसका सीधा और सरल मतलब है कि पहाड़ और मैदानी क्षेत्रों में बारिश या बर्फबारी नहीं होगी. उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल आदि जनपदों में कहीं भी बारिश या बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है. मैदानी इलाकों हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर में भी आसमान साफ रहेगा. सुबह से चटक धूप खिलने के साथ बदल छट जाएंगे. बीती 10 फरवरी को राज्य के 8 जिलों में मौसम बिगड़ गया था. 3000 मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया था. 11 फरवरी बुधवार को भी इसका असर पश्चिमी विक्षोभ की हल्की सी सक्रियता के कारण रहा था.
पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से विदा ले चुका है और आज एक नई शुरुआत जैसा दिन रहने वाला है. 2 दिन मौसम बिगड़ने के बाद मौसम ने करवट ली थी, जिसमें 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, बारिश हुई. वही बादलों की घनघनाहट, कोहरा आदि ने लोगों को फिर से ठंड का एहसास कराया था लेकिन आज मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है.आज सुबह से ही आपको पिछले दिनों जैसे बादल नहीं मिलेंगे जो स्थिरता का संकेत है. सुबह शाम को मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा रहेगा जो इस बात का संकेत है कि सर्दी अभी पूरी तरह गई नहीं है.
मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा लेकिन दिन में तापमान बढ़ जाएगा. आज शुक्रवार को दोपहर में गर्मी का अहसास होने से स्वेटर या जैकेट उतारने का मन करेगा. पश्चिमी विक्षोभ की निष्क्रियता से बारिश और बर्फबारी का दौर चल गया है लेकिन सर्दी पूरी तरह नहीं गई है. दिन में तापमान बढ़ेगा और रात में तापमान काफी कम हो जाएगा. इस बदलते मौसम में दिन और रात के तापमान में 15 से 20 डिग्री का अंतर रहने वाला है. 10 और 11 फरवरी को पहाड़ों पर हुई ताज़ी बर्फबारी से वहां से होकर आने वाली हवाएं मैदानी इलाकों हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर आदि जिलों में शाम के वक्त गलन का असर रहेगा इसलिए दिन की धूप को देखकर गर्म कपड़े पैक करने की रात की गलती न करें.
10 फरवरी को हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरा छाया हुआ था जिस कारण आज 13 फरवरी को काफी कमी आने की संभावना है. शुष्क हवाओं के चलने से नमी कम होगी और विजिबिलिटी में भी सुधार होगा. सुबह और शाम के समय हाईवे पर दृश्यता भी बेहतर रहने वाली है. कोहरे के कारण देरी से आ रही ट्रेनों और बसों के समय में भी सुधार होगा. हालांकि नदियों के किनारे सुबह 5 से 7 बजे के बीच हल्का कोहरा बने रहने की संभावना है लेकिन सूरज निकलते ही सब सामान्य हो जाएगा.
आज का मौसम पर्यटकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. मौसम साफ रहने की वजह से कल वैलेंटाइन डे पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने वाली है. 10 तारीख को पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण शुक्रवार की धूप में वह चांदी की तरह चमकती हुई दिखेगी. औली, चोपता और मुनस्यारी जाने वाले पर्यटकों को साफ़ रास्तों के साथ-साथ शानदार दृश्य दिखेंगे. मौसम शुष्क होने से लैंडस्लाइड या रास्ते बंद होने का खतरा नहीं होगा जिससे यात्रा सुरक्षित रहेगी.
डॉक्टर्स इसे वायरल वाला मौसम कहते हैं. सुबह शाम को ठंड और दोपहर में गर्मी के कारण शरीर को एडजस्ट करने का मौका नहीं मिलता जिस कारण बीमारी होने का खतरा ज्यादा बना रहता है. आज मौसम का यह उतार-चढ़ाव सबसे ज्यादा महसूस होगा इसलिए गर्म कपड़े उतारने की गलती नहीं करनी चाहिए वरना जाती हुई यह ठंड बीमार कर देगी. यह शुष्क मौसम गेहूं और सरसों की फसल के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. 10-11 तारीख की हल्की बारिश से आई नमी के बाद अब धूप से फसल को पकने में काफी मदद मिलेगी.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.