Haridwar Non Hindu Entry Ban News : प्रयागराज में हुए कुंभ में भी किसी की एंट्री पर रोक नहीं थी लेकिन हरिद्वार में पहली बार अध्यक्ष नितिन गौतम का ऐसा बयान आना चर्चाओं का विषय बना हुआ है. गंगा सभा के अध्यक्ष के बयान को लेकर हमने हरिद्वार के दुकानदारों, व्यापारियों और आम लोगों से बातचीत की…
हर की पौड़ी पर जाह्नवी मार्केट के दुकानदार मिश्रीलाल कहते हैं कि वह इसका समर्थन करते हैं. हरिद्वार में 2027 में अर्ध कुंभ होगा, जो हिंदुओं का पर्व है. ऐसे में गैर हिंदुओं का प्रवेश नहीं होना चाहिए. मिश्रीलाल का कहना है कि रेहड़ी, ठेली या दुकान लगाने वाले गैर हिंदू अपना काम करें और शाम 4:00 बजे चले जाएं. उन्हें किसी के व्यवसाय करने में कोई परेशानी नहीं है.
तीर्थ पुरोहित शिवांक कौशिक ने भी कहा कि पुराने समय से ही यहां पर गैर हिंदुओं के आने-जाने पर प्रतिबंध है. शाम 5:00 बजे के बाद हर की पौड़ी क्षेत्र में गैर हिंदुओं के भ्रमण पर प्रतिबंध है. वही रानीपुर मोड़ से लेकर हर की पैड़ी क्षेत्र और भीमगोड़ा आदि जगह पर किसी भी गैर हिंदू को संपत्ति खरीदने का भी अधिकार नहीं होना भी बायलॉज में लिखा है. कुंभ का पर्व हिंदुओं की आस्था का मेला है, जहां देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में हिंदू धर्म को मानने वाले लोग आते हैं. हिंदुओं के इस पर्व में गंगा स्नान के बाद यदि कोई ऐसे व्यक्ति के स्पर्श में आए जो मांस मदिरा का सेवन करते हैं, तो उन्हें गंगा स्नान का कोई भी फल प्राप्त नहीं होगा, इसलिए अर्ध कुंभ में गैर हिंदुओं की एंट्री बंद होनी चाहिए.
हर की पौड़ी के पास लगने वाले बड़ा बाजार की दुकानदार इंदर शर्मा ने भी कहा कि हरिद्वार एक हिंदू तीर्थ नगरी है और कुंभ एक महापर्व है. इस पर्व में गैर हिंदुओं की एंट्री पूरी तरह से बंद होनी चाहिए. अंग्रेजों के समय से ही यहां गैर हिंदुओं की एंट्री बंद है. साथ ही उन्होंने हरिद्वार में भिखारियों के सत्यापन पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि हर की पौड़ी क्षेत्र में जितने भी भिखारी हैं, उनका अच्छे से सत्यापन हो तो उनमें भी गैर हिंदू निकल जाएंगे.
हरिद्वार हिंदुओं की तीर्थ नगरी है- स्थानीय लोग
हरिद्वार निवासी भुवन चंद्र जोशी ने अर्ध कुंभ में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर बैन पर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि हरिद्वार हिंदुओं की तीर्थ नगरी है और यहां एक बड़े स्तर पर अर्ध कुंभ होने जा रहा है. ऐसे में यहां गैर हिंदुओं का प्रवेश बैन होना चाहिए, जिससे यह महापर्व सकुशल संपन्न हो. वहीं भुवन चंद्र जोशी ने भिखारियों को लेकर भी कहा कि हरिद्वार में जितने भिखारी हैं, यदि उनका सत्यापन हो तो गैर हिंदू यानी मुस्लिम लोग काफी बेनकाब होंगे.
हर की पौड़ी के पास लगने वाले बाजार के दुकानदार नरेंद्र कुमार मल्होत्रा बताते हैं कि वह भी नहीं चाहते कि अर्ध कुंभ में गैर हिंदुओं की एंट्री हो. वहीं उन्होंने कहा कि कोई बुरा नहीं है और ना ही कोई अच्छा है. कुंभ में लाखों करोड़ों लोगों का आगमन होता है. ऐसे में कैसे सुनिश्चित होगा की कौन व्यक्ति अच्छा है और कौन बुरा है. पहले 5:00 बजे के बाद हरिद्वार में ना मुस्लिम रहते थे और ना ही पंडित, लेकिन आज सभी रह रहे हैं. उन्होंने एक सवाल करते हुए कहा कि इस बात की जांच पड़ताल कैसे होगी कि कौन मुस्लिम है और कौन हिंदू? कौन अच्छा है और कौन बुरा? यह सबसे बड़ी चुनौती है. अर्ध कुंभ में गैर हिंदुओं की एंट्री बंद होनी चाहिए.
About the Author
Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें
//platform.twitter.com/widgets.jshttps://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.