Mauni Amavsya 2026: हरिद्वार में माघ मास की मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन हर की पौड़ी के ब्रह्मकुंड में ब्रह्म मुहूर्त में मौन रहकर गंगा स्नान करने से पाप नष्ट होते हैं और अक्षय फल की प्राप्ति होती है.
इसकी जानकारी करने के लिए हमने हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि माघ मास की मौनी अमावस्या का पर्व पूरे देश में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है. साल 2026 में मौनी अमावस्या 18 जनवरी रविवार को होगी. इस दिन हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गंगा स्नान करने से दैहिक, दैविक और भौतिक दुखों से मुक्ति मिल जाएगी. वह बताते हैं कि मौनी अमावस्या के पर्व पर ब्रह्म मुहूर्त में हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड घाट पर गंगा स्नान करने से स्नान का लाखों गुना फल प्राप्त होता है.
वह बताते हैं कि मौनी अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त में मौन रहकर स्नान करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या पर हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड का जल अमृत के समान हो जाता है. इसलिए इस दिन मौन रहकर स्नान करने से मन पवित्र होता है और आंतरिक शक्ति का संचार होता है. मौनी अमावस्या पर हरिद्वार हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड घाट पर मौन रहकर गंगा स्नान करने से शरीर शुद्ध होने के साथ ही आंतरिक शुद्धि का भी लाभ होता है. वह आगे बताते हैं कि इस दिन हरिद्वार में गंगा स्नान करने से सभी जनों के पाप नष्ट हो जाते हैं और अक्षय फल यानी कभी न खत्म होने वाले फल की प्राप्ति होती है.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.