तांत्रिक क्रियाएं करने वाले होलाष्टक के दिनों में छोटे बच्चों के बाल काटना उनके पहने हुए वस्त्रों का प्रयोग तंत्र क्रियाओं में करते हैं. यदि ऐसा आपके साथ हुआ है और आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो इन दिनों में एक महामंत्र की सिद्धि प्राप्त करने मात्र से सब सामान्य हो जाएगा. चलिए विस्तार से जानते हैं…
होलाष्टक का दिन खास
होलाष्टक के दिनों में किस महामंत्र की सिद्धि करने से टोने टोटका बेअसर होगा, इसकी जानकारी देते हुए पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि किसी पर टोना टोटका करने या किए हुए टोने टोटके का असर खत्म करने के लिए होलाष्टक के दिन सबसे खास होते हैं. यदि होलाष्टक के दिनों में इस महामंत्र का संपुट मंत्र सिद्ध किया जाए तो कथित तांत्रिक द्वारा किया हुआ टोना टोटका बेअसर होने की धार्मिक मान्यता है.
महामृत्युंजय सबसे शक्तिशाली मंत्र
शास्त्रों वेदों पुराणों में महामृत्युंजय सबसे शक्तिशाली मंत्र बताया गया है. मानव कल्याण के लिए इसे सिद्ध करना हो या टोने टोटके का प्रभाव खत्म करना हो तो शास्त्रों की विधि से होलाष्टक के दिनों में यह मंत्र आसानी से सिद्ध हो जाता है.
वह आगे बताते हैं कि होलाष्टक होली पर्व से 7 दिन पहले शुरू हो जाते हैं जो 8 दिनों के होते है. 8 दिनों में यदि किसी दिन कोई खास योग जैसे अमृत योग सर्वार्थ सिद्धि योग पुष्य योग रवि पुष्य योग या अन्य खास युगों का आगमन हो, तो उस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि करके पवित्र मन और हृदय से एकांत में बैठकर इस महामंत्र का ग्यारह हजार (11000) बार जाप करें.
टोटका होगा बेअसर
यह मंत्र एक ही दिन में सिद्ध हो जाएगा और आप पर किया हुआ टोटका बेअसर हो जाएगा. साथ ही, इस महामंत्र का का संपूर्ण फल प्राप्त होगा. इसके बाद इस महामंत्र का एक ही बार जाप करने मात्र से आपके बिगड़े हुए सभी कार्य बनेंगे तो वहीं शत्रु भय, काम में आ रही सभी बढ़ाएं खत्म हो जाएंगी. इन होलाष्टक के दिनों में संयोग से रविवार 1 मार्च को रवि पुष्य योग आ रहा है.
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.