पतंजलि योगपीठ में संचालित अस्पताल में बृहस्पतिवार से इमरजेंसी सेवा और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया। इससे पहले शाह ने हास्पिटल का निरीक्षण कर इंटीग्रेटेड मेडिसिन सिस्टम की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह हॉस्पिटल विश्व का प्रथम हाइब्रिड हॉस्पिटल बन गया है।
ऋषिकेश में कल्याण पत्रिका के शताब्दी समारोह में शामिल होकर अमित शाह ने रात्रि विश्राम पतंजलि योगपीठ में किया। उन्होंने स्वामी रामदेव के साथ गहनता से सेवाओं की जानकारी भी ली। इससे पहले योगपीठ परिसर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का स्वागत किया गया। परिसर में कन्याओं ने तिलक लगाकर उनका अभिवादन किया, जबकि गुरुकुलम और आचार्यकुलम के छात्र-छात्राओं ने उनसे संवाद किया। पतंजलि परिवार ने इस क्षण को गौरव, प्रेरणा और ऊर्जा संचार का माध्यम बताया।
Amit Shah Haridwar Visit: अखंड ज्योति की शताब्दी पर बोले अमित शाह, आज हिंदुत्व का नारा है गूंज रहा
स्वामी रामदेव ने कहा कि यह पूरे पतंजलि परिवार के लिए गर्व का विषय है कि विश्व के इतिहास के प्रथम इंटीग्रेटेड हॉस्पिटल का लोकार्पण ऐसे नेता की ओर से किया गया जो राष्ट्रधर्म के साथ सनातन धर्म, योग और आयुर्वेद को सर्वोपरि मानते हैं। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में 90 से 99 प्रतिशत रोगियों को योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, पंचकर्म, षट्कर्म, पंच महाभूत चिकित्सा, मेडिकेटेड वाटर व फूड, उपवास और उपासना के माध्यम से स्वस्थ किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.