देहरादून: हरिद्वार में कुंभ मेला शुरू होने से पहले उत्तराखंड सरकार बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई वाली सरकार ‘हरिद्वार को सनातन पवित्र नगरी’ घोषित करने पर विचार कर रही है. सूत्रों के अनुसार, इस फैसले के तहत हर की पैड़ी और गंगा के कुल 105 घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने पर भी विचार किया जा सकता है. सरकार का यह कदम धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि फैसले का मकसद कुंभ मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान सांस्कृतिक आस्था और पवित्रता को बनाए रखना है.
About the Author
Abhijeet Chauhanन्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें