हरदोई जिले के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में मवेशी चोरी कर तस्करी करने वाले शातिर से पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर शुक्रवार आधीरात के बाद हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से शातिर घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी चोटिल हुआ है। आरोपी के पास से 4200 रुपये, बाइक, मोबाइल फोन और तमंचा भी बरामद हुआ है।
सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के पदमलापुर निवासी मुकेश ने बीती तीन फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसके मकान के बाहर भैंस बंधी थी। रात में कोई उनकी भैंस चोरी कर ले गया। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें काम कर रही थीं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.