अबोहर शहर में हनुमानगढ़ रोड पर मलूकपुरा माइनर नहर के पास एक कार और मोटरसाइकिल के बीच सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक छिंदरपाल को मामूली चोटें आईं, लेकिन वह गंभीर चोटों से बाल-बाल बच गया। घटना नगर थाना दो क्षेत्र के अंतर्गत हुई। घायल मोटरसाइकिल चालक की पहचान अबोहर निवासी छिंदरपाल के रूप में हुई है। छिंदरपाल ने बताया कि वह एक अफसोस सभा में शामिल होने जा रहा था, तभी कार चालक ने लापरवाही से वाहन मोड़ते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। उनके अनुसार, टक्कर के बाद वह करीब चार फुट ऊपर उछलकर सड़क पर गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं। छिंदरपाल ने कार चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मोटरसाइकिल के नुकसान के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं, कार चालक ने इन आरोपों से इनकार किया है। कार चालक का कहना है कि वह अपनी लेन में सही तरीके से आ रहा था और उसने इंडिकेटर भी दिया हुआ था। उसके अनुसार, यह हादसा मोटरसाइकिल सवार की गलती के कारण हुआ। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.