हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन में आज तनाव बढ़ने की आशंका है। नेताओं और किसानों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
जिले के राठीखेड़ा गांव में लग रही ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री की बुधवार को किसानों ने दीवार तोड़ दी। इसके बाद भड़की हिंसा में जमकर आगजनी-पत्थरबाजी हुई।
लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने से गुस्साए किसानों ने 14 गाड़ियों को फूंक दिया। मौके पर मौजूद कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया भी लाठीचार्ज में घायल हो गए।
वहीं, तनाव के चलते आईजी बीकानेर हेमंत शर्मा देर शाम टिब्बी पहुंचे। इस एरिया में स्कूल-कॉलेज और इंटरनेट बंद रहे।
तस्वीर बुधवार शाम की है। ट्रैक्टर पर आए किसानों ने निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी।

बुधवार की शाम हुए घटनाक्रम के बाद फैक्ट्री के आसपास मौजूद लोग और किसान।
अब जानिए- क्या है हंगामे का कारण
क्या है पूरा मामला?
- 40 मेगावाट का अनाज आधारित इथेनॉल प्लांट का निर्माण: चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी राठीखेड़ा में 40 मेगावाट का अनाज आधारित इथेनॉल प्लांट लगा रही है। कंपनी का दावा है कि यह प्लांट केंद्र सरकार के इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) प्रोग्राम को सपोर्ट करेगा।
- 2022 से कंपनी का एनवायर्नमेंट क्लियरेंस (EC) आवेदन पेंडिंग: प्लांट के लिए जरूरी एनवायर्नमेंट क्लियरेंस अभी तक कंपनी को नहीं मिल पाई है। 2022 से कंपनी का एनवायर्नमेंट क्लियरेंस (EC) का आवेदन अभी तक पेंडिंग है। बिना पर्यावरण मंजूरी के निर्माण कार्य होने से इलाके के किसान विरोध में हैं।
- देखते ही देखते तोड़ दी थी फैक्ट्री की दीवार: कल(बुधवार) दोपहर किसानों ने टिब्बी एसडीएम ऑफिस के सामने बड़ी सभा की। शाम करीब 4 बजे सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर फैक्ट्री साइट की ओर कूच कर गए। देखते-देखते दीवार तोड़ दी गई और पुलिस से झड़प शुरू हो गई।
अब देखिए- बुधवार को हुई आगजनी-पथराव के PHOTOS…

तस्वीर बुधवार शाम की है। किसानों ने फैक्ट्री के पास मौजूद गाड़ियों में आग लगा दी।

बुधवार की शाम प्रदर्शनकारियों की ओर से आग के हवाले की गई गाड़ियां।

बुधवार की शाम पुलिस की ओर से बेरिकेड्स लगाए गए, किसानों ने उन्हें हटा दिया।
संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया के लाठीचार्ज में चोट आई, उन्हें हॉस्पिटल में ले जाया गया।
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.