Hanumangarh Kisan Mahapanchayat Live: हनुमानगढ़ के राठीखेड़ा में बन रही एथनोल फैक्ट्री के विरोध में आज (बुधवार) हनुमानगढ़ जंक्शन में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी. इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्…और पढ़ें
हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ के राठीखेड़ा में बन रही एथनोल फैक्ट्री के विरोध में आज (बुधवार) हनुमानगढ़ जंक्शन में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी. इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत कई बड़े किसान नेता शामिल होंगे. महापंचायत से पहले जिला प्रशासन द्वारा ट्रैक्टर लाने पर रोक लगाए जाने से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर ट्रैक्टर रोके गए तो सड़क जाम किया जाएगा.
हनुमानगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए
महापंचायत को देखते हुए हनुमानगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जिला कलेक्टर कार्यालय की खिड़कियों पर लोहे की जालियां लगाई जा रही हैं और पूरे कलेक्ट्रेट परिसर के चारों ओर बेरिकेटिंग कर दी गई है. शहर में ट्रैक्टरों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. इसके साथ ही पूरे जिले में तीन या उससे अधिक ट्रैक्टर एक साथ चलाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है.
इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने पूरे हनुमानगढ़ जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं. साथ ही धारा 163 लागू कर दी गई है, जिसके तहत चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी. जिला कलेक्टर का कहना है कि पिछले अनुभवों में प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा ट्रैक्टरों का इस्तेमाल हिंसक गतिविधियों में किया गया, इसलिए यह निर्णय लिया गया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.