गांव सिसाय कालीरामण स्थित सहकारी बैंक में उठाया गया शटर।
हरियाणा के हांसी क्षेत्र के गांव सिसाय कालीरामण स्थित सहकारी बैंक में तड़के चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात चोरों ने बैंक के मुख्य द्वार सहित कई ताले काटकर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने लॉकर और मुख्य अलमारी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन आधुनिक सुरक्षा व्यवस
बैंक पहुंचते ही टूटा मिला मुख्य द्वार
बैंक के ब्रांच मैनेजर वेद प्रकाश ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वे बैंक पहुंचे, तो मुख्य द्वार के ताले टूटे हुए थे और शटर आंशिक रूप से ऊपर उठा हुआ था। अंदर जांच करने पर चोरी के प्रयास का पता चला, जिसके बाद तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
यहां से अंदर घुसे चोरों ने पहुंचाया नुकसान।
चोरों ने काटे सभी ताले, नकदी तक नहीं पहुंच सके
असिस्टेंट मैनेजर कृष्ण जांगड़ा ने जानकारी दी कि चोरों ने कटर से बैंक के सभी ताले काटे। उन्होंने अंदर रखी मुख्य अलमारी के दरवाजों को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन आधुनिक लॉकर बिना चाबी के नहीं खुल पाए। इस कारण चोरों को नकदी मिले बिना ही लौटना पड़ा। वारदात के समय बैंक में लगभग 18 लाख रुपए की राशि रखी हुई थी, जो पूरी तरह सुरक्षित है।
सीसीटीवी और इंटरनेट सिस्टम को किया नुकसान
चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरों और इंटरनेट सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर स्थापना अधिकारी रामचंद्र भी मौके पर पहुंचे और सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने जुटाए साक्ष्य, जांच जारी
सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे कैमरों की भी गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल नकदी चोरी होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी होने की जांच जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.