भिंड शहर के लहार चुंगी क्षेत्र में लंबे समय से लग रहे ट्रैफिक जाम की समस्या पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्ट्रेट के सामने फुटपाथ पर हाथ ठेलों और सड़क पर बसों के खड़े होने से रोज जाम की स्थिति बन रही थी। बुधवार सुबह जब कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 10 बजे कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा सरकारी वाहन से कलेक्ट्रेट जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन लहार चुंगी से कलेक्ट्रेट की ओर मुड़ा, सड़क पर खड़ी एक बड़ी बस के कारण जाम लग गया। जाम की गंभीरता को देखते हुए करीब एक घंटे के भीतर तहसीलदार रणजीत सिंह, नगर पालिका की अमला टीम और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई।
तहसीलदार ने दी हिदायत।
इसके बाद प्रशासन ने लहार चुंगी से लेकर आईटीआई रोड तक सड़क किनारे और फुटपाथ पर लगे सभी हाथ ठेलों को हटवाया। साथ ही कलेक्ट्रेट के सामने सवारियां बैठाने के लिए बसों को खड़ा करने वाले बस संचालकों को सख्त हिदायत दी गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस स्थान पर बस खड़ी करने की अनुमति नहीं है। यहां केवल सवारियों को उतारने और चढ़ाने की अनुमति होगी, बसों को स्टैंड पर ही खड़ा करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

फुटपाथ से हाथठेला ले जाता बुजुर्ग।
कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को भी सड़क के नजदीक अस्थायी रूप से रखा गया सामान हटाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में सड़क पर सामान रखने पर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर मौजूद ट्रैफिक थाना प्रभारी राघवेंद्र भार्गव ने बताया कि यह कार्रवाई शहर में नियमित ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि रोजाना शहर के अलग-अलग इलाकों में इसी तरह की कार्रवाई कर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.