हिमाचल प्रदेश केे हमीरपुर जिले के धनेटा गर्ल स्कूल को सुक्खू सरकार ने मर्ज किया है. हालांकि सीबीएसई स्कूल बनाने के विरोध में एसएमसी, छात्राएं और अभिभावक हमीरपुर डीसी कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं. सरकार ने बीते रोज आदेश जारी किए हैं. धर्मशाला और मंडी में भी 100 साल पुराने स्कूल सरकार ने मर्ज कर दिए हैं.
अभिभावकों ने बताया कि वह अपने बच्चों को एचपी बोर्ड से ही शिक्षा दिलवाना चाहते हैं.
छात्राओं के अभिभावकों ने बताया कि 1934 से धनेटा गर्ल्स स्कूल चल रहा है और काफी संख्या में यहां पर छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही है, लेकिन सरकार की बीते दिन नोटिफिकेशन हुई है जिसके चलते स्कूल को मर्ज किया गया है. जिसका एसएमसी और छात्राओं के अभिभावक विरोध कर रहे हैं.
एसएमसी की प्रधान नीना देवी ने बताया कि गर्ल्स स्कूल को मर्ज किया जा रहा है, जिसका वह विरोध करती है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग करते हैं कि इस स्कूल को मर्ज ना किया जाए. अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो सड़क पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा.
अभिभावक ने बताया कि धनता गर्ल स्कूल 1934 से कार्यरत है, लेकिन सरकार की ओर से अभी से मर्ज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों को एचपी बोर्ड के माध्यम से ही शिक्षा देना चाहती है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि धनेटा गर्ल स्कूल को बंद ना किया जाए. स्कूल की छात्रा अपेक्षा ने बताया कि कल स्कूल धनेटा मर्ज नहीं होना चाहिए यहां पर बेहतरीन तरीके से छात्रों को पढ़ाई करवाई जाती है उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि स्कूल को मर्ज ना किया जाए.
अब तक कितने स्कूल किए बंद
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार अब तक 1250 से अधिक स्कूलों को बंद और मर्ज कर चुकी है. प्रदेश के स्कूलों में टीचर्स और स्टॉफ के 18 से अधिक पद खाली हैं. गौर रहे कि स्कूलों के अलावा, कॉलेजों की भी सरकार ने बंद किया है और अब 39 को मर्ज करने जा रही है. आर्थिक संकट के बीच ये फैसले लिए जा रहे हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.