दिवंगत प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का ड्रीम प्रोजेक्ट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हलवारा केंद्र और पंजाब सरकार के बीच चल रही क्रेडिट वार के कारण शुरू नहीं हो रहा। हालात ये हैं कि रखरखाव के अभाव में एयरपोर्ट के गार्डन नष्ट हो रहे हैं और वहां जंगली घासफूस उग आई है। जब कभी पंजाब या केंद्र सरकार के किसी प्रतिनिधि को एयरपोर्ट का दौरा करने आना होता है तो टर्मिनल इमारत की सफाई कर दी जाती है।
पिछले दिनों एयरपोर्ट की कमान लुधियाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड कंपनी को सौंप देने के बाद 54 सदस्यीय सुरक्षा दल और अन्य विभागों को तैनात करने की घोषणा की गई थी, लेकिन आज भी पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर प्रेम सिंह की अगुवाई में सिर्फ 4 मुलाजिम ही सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। पिछले 2 साल में 50 से अधिक डेडलाइन निकल चुकी है और अभी भी इसके शुरू होने का अता पता नहीं है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.