MP NEWS LIVE: छतरपुर जिला जेल में एक कैदी की मौत से हड़कंप मच गया. सजायाफ्ता कैदी शंकर प्रजापति ने जेल की छत से छलांग लगाकर जान दे दी. 22 साल के शंकर को 24 दिसंबर को पॉक्सो एक्ट और बलात्कार के मामले में जिला अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. सजा से आहत होकर कैदी ने जेल की छत से छलांग लगाकर जान दे दी. शंकर गड़ी मलहरा थाना इलाके के उर्दमऊ गांव का रहने वाला था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुजरियों के साथ अन्याय कर रही एमपी सरकार: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भोपाल में कहा कि एमपी सरकार पुजरियों के साथ अन्याय कर रही है. कमलनाथ सरकार ने पुजारियों को वेतन सहित कई सुविधाएं दे रही थी लेकिन जो सरकार धर्म के नाम पर सत्ता में आई, वे लोग धार्मिक स्थलों की जमीनों को नीलाम करने का काम कर रहे हैं. उज्जैन के मंदिरों में जो चढ़ावा आ रहा है, वो मंदिरों के रखरखाव में खर्च नहीं हो रहा है. मंदिरों के रखरखाव का पैसा कलेक्टर, SDM के खाते में जमा होता है, पर अधिकारी साइन नहीं करते. गुना में भी इसी प्रकार का मामला सामने आया है. मंदिरों की जमीन स्थापित ईष्टदेव की है, यह बात सुप्रीम कोर्ट ने कही है. देवता के नाम दर्ज भूमि नीलाम नहीं हो सकती. एमपी सरकार इसका उल्लंघन कर रही है. एमपी में 50 हजार पुजारी हैं. उनके साथ कुठाराघात हो रहा है. जो जमीनों का धंधा करते हैं, वे मुझपर आरोप लगाते हैं. मुझे मुस्लिम और ईसाई हितैषी बताते हैं. सनातन धर्म पर कुठाराघात नहीं रुका, तो आंदोलन होगा. मैं प्रदेश के पुजारियों के आंदोलन के साथ हूं. अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने जाने के सवाल पर वह बोले कि मैं शंकराचार्य के अद्वैत वेदांत का पाठ कर रहा हूं. उनका प्रवचन भी करवाऊंगा. उसमें लिखा है कि अहं ब्रह्मास्मि, मुझमें ही ब्रह्म हैं, इसलिए मुझे कहीं जाने की जरूरत नहीं है.
कोलार में बदमाशों ने की तलवारबाजी
कोलार के ललिता नगर मार्केट में दिनदहाड़े बदमाशों ने कई दुकानों पर तलवारबाजी की. तलवार से हमला कर कांच तोड़े. इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. व्यापारियों ने आक्रोश जताया. कई व्यापारी शिकायत करने कोलार थाने पहुंचे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तारीफ
#ग्वालियर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की तारीफ की है, एमपी ग्रोथ समिट में अमित शाह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान से भी ज्यादा ऊर्जा के साथ डॉ मोहन यादव काम कर रहे हैं#Gwalior #AmitShah #CMMohanYadav pic.twitter.com/eW8c9cAvz4
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) December 25, 2025
December 25, 202517:16 IST
एमपी STF का गांजा तस्करी पर शिकंजा
#एमपी STF का गांजा तस्करी पर शिकंजा, ट्रक से 599 किलो गांजा किया जब्त, अनूपपुर के जंगल मार्ग पर पकड़ा ट्रक, पुलिस ने दो आरोपियों को किया अरेस्ट#MP #STF #BreakingNews pic.twitter.com/tjtF9jk3XT
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) December 25, 2025
December 25, 202516:49 IST
प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान: गृह मंत्री अमित शाह
रीवा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश का विंध्य क्षेत्र धीरे-धीरे विकसित हो रहा है. रीवा में अब विमान 24 घंटे आ-जा सकते हैं. रीवा में बसमान मामा का क्षेत्र देखकर मन गदगद हो गया. यहां गौ पालन के साथ प्राकृतिक खेती हो रही है. प्राकृतिक खेती का प्रचार-प्रसार हो जाए, इसे लोग अपना लें, तो उनकी कृषि से आय वर्तमान से तीन गुना हो जाएगी. किसान ही पेट भरता है, पर क्या उचित है कि खेती में जहर डालें, इसलिए किसान प्राकृतिक खेती करें, जिसमें गोवंश के खाद का उपयोग करें. इससे आय बढ़ेगी, पानी बचेगा और लोग रोगमुक्त होंगे. प्राकृतिक खेती से उत्पादन घटता नहीं बल्कि बढ़ता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक खेती के परीक्षण के लिए केंद्र खोले हैं. दुनिया मान रही है कि आर्गेनिंग खाद्यान्न से निरोगी होते हैं. ऐसे में इस ओर उपभोक्ता आगे बढ़ रहे हैं. जिस धरती को हम मां कहते है, उसे सीमेंट से पाटना भी उचित नहीं है.
अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन
#उज्जैन– अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, महाकाल मंदिर के सामने हटाया अतिक्रमण, मंदिर के मेन गेट के पास हटाया अवैध कब्जा, नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई #Ujjain #BreakingNews pic.twitter.com/ZnjpPjS6ht
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) December 25, 2025
December 25, 202515:41 IST
स्थापना दिवस पर सिर्फ सकारात्मक बात करेंगे: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
News18 से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह के पोस्ट पर कहा कि स्थापना दिवस पर सिर्फ सकारात्मक बात करेंगे। वहीं डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बताया इंदौर-रीवा सीधी फ्लाइट से यूपी तक लोगों को हवाई सुविधा का लाभ मिलेगा।#kailashvijayvargiya #rajendrashukla pic.twitter.com/bLSOu4S5a6
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) December 25, 2025
December 25, 202515:40 IST
शहर के बीचोंबीच स्थित उपवन का नाम होगा अटल वन
आगर मालवा में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस समारोह आयोजित किया गया. समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष निलेश पटेल ने कई घोषणाएं कीं. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति स्थापना की घोषणा की. शहर के बीचोंबीच स्थित उपवन का नाम अटल वन होगा. करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाला लोक पथ अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा. कार्यक्रम में स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों का भी सम्मान हुआ.
Rajgarh News: राजगढ़ में चोरों का आतंक आया सामने, 10-12 लोगों का गैंग एक्टिव
राजगढ़ में चोरों का आतंक आया सामने, 10-12 लोगों का गैंग एक्टिव, लाखों की चोरी के बावजुद अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी
| #rajgarh | #mpnews | pic.twitter.com/AIQa1hOQgV
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) December 25, 2025
December 25, 202513:42 IST
Jabalpur News: वैगन फैक्ट्री में बवाल, महिला कर्मचारी ने HR पर लगाए आरोप
Jabalpur News: जबलपुर के पनागर स्थित इमलई गांव की वैगन फैक्ट्री में एक महिला कर्मचारी ने HR सुरेन्द्र पर मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि HR द्वारा कैमरों के जरिए उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है, काम में अनावश्यक हस्तक्षेप किया जाता है और अभद्र टिप्पणियां की जाती हैं. शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी भी दी जा रही है. इस मामले के विरोध में फैक्ट्री के सभी कर्मचारी एकजुट होकर प्रदर्शन पर उतर आए हैं.
बालाघाट न्यूज: अवैध रेत उत्खनन रोकने के लिए जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई
वैनगंगा नदी में अवैध रेत उत्खनन रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की. ग्राम गायखुरी में रेत खनन के लिए बनाए गए अस्थायी पुल को तहसीलदार बालाघाट और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीन से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई से पुल मार्ग अवरुद्ध हो गया और अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर रोक लगाई गई.
अमित शाह ने ग्वालियर में 361 करोड़ की योजना का किया शिलान्यास
अमित शाह ने ग्वालियर जिले के लिए 361 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. उन्होंने 121वें ग्वालियर व्यापार मेले का भी शुभारंभ किया.
जबलपुर में घर में घुसकर पिता पुत्र पर धारदार हथियार से हमला
घर में घुसकर पिता-पुत्र पर धारदार हथियारों से हमला किया गया. हनुमानताल थाना क्षेत्र के चार खंभा इलाके में सुबह-सुबह यह वारदात हुई. हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए. क्षेत्र के असलम, आजम, अल्फ़ाज़ समेत अन्य पर हमले का आरोप लगाया गया है. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सीधी जिले के धान खरीदी केंद्रों में प्रशासनिक लापरवाही का मामला आया सामने
सीधी जिले के धान खरीदी केंद्रों में प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है. किसानों से खरीदी गई उपज का अब तक परिवहन और भंडारण नहीं हो सका है, जिससे केंद्रों में धान के बोरे जमा हो रहे हैं. 40 से अधिक केंद्रों में धान की खरीदी जारी है. मौसम की बदलती करवट से उपज को नुकसान की आशंका है. खरीदी केंद्रों से उपज के कम परिवहन पर कलेक्टर ने चिंता जताई है. सीधी कलेक्टर ने DM नान को नोटिस जारी कर समय रहते उचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं. जगह की कमी के चलते दर्जन भर से अधिक केंद्रों पर खरीदी प्रभावित है.
राजगढ़ में देर रात हथियारबंद चोरों ने मचाया आतंक
राजगढ़ में देर रात हथियारबंद चोरों ने आतंक मचाया. 10-15 बदमाशों ने शहर पर धावा बोलते हुए व्यापारी राजेंद्र श्राफ के यहां से लगभग 4-5 लाख का माल चोरी किया. एक अन्य व्यापारी से 30-40 हजार नकद लेकर चोर भाग निकले. अन्य स्थानों पर भी चोरी का प्रयास हुआ, लेकिन लोगों के चिल्लाने पर चोर फरार हो गए. बांसवाड़ा में बाइक चोरी कर फायरिंग की घटना भी सामने आई. पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच जारी है. हथियारों के साथ हुई इस वारदात से शहर में दहशत का माहौल बन गया है. एक दिन पहले ही आईजी जिले के दौरे पर थे, जिससे सुरक्षा पर सवाल उठे हैं.
रजत शर्मा पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती के की आत्महत्या की कोशिश
नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के पुत्र रजत शर्मा पर बलात्कार के आरोप लगाने वाली युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया. उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें उसने पुलिस अधिकारियों और भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सुसाइड नोट में 50 लाख रुपए में राजीनामा करने का दबाव डालने का भी उल्लेख किया गया है.
ग्वालियर दौरे पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह
ग्वालियर- ग्वालियर दौरे पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह, करोड़ों के निवेश प्रस्तावों का भूमिपूजन, मेला मैदान में कार्यक्रम की तैयारियां, अटल जी से जुड़े स्थल पर जाएंगे अमित शाह
| #amitshah | #breakingnews | #gwalior | #topnews | pic.twitter.com/a85wcmJMr3
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) December 25, 2025
December 25, 202508:35 IST
देश में पहली बार एक साथ ‘2 लाख करोड़’ का भूमिपूजन
देश में पहली बार एक साथ ‘2 लाख करोड़’ का भूमिपूजन और लोकार्पण होगा. अटल जयंती पर एमपी मिसाल बनेगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट में शामिल होंगे. ग्वालियर के मेला ग्राउंड में ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट – निवेश से रोजगार’ का आयोजन होगा. 10 हजार करोड़ से अधिक की औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा. अमित शाह ग्वालियर व्यापार मेले का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे.
आज धूमधाम से मनाया जाएगा क्रिसमस का त्यौहार
आज धूमधाम से मनाया जाएगा क्रिसमस का त्यौहार. चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन होगा. चर्च रंग-बिरंगी लाइट्स और क्रिसमस ट्री से सजकर तैयार हैं. लोग अमन, चैन और शांति की प्रार्थना करेंगे.
2025 के आखिरी सप्ताह में बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड
2025 के आखिरी सप्ताह में कोहरा कम होगा, लेकिन ठंड बढ़ेगी. अगले 3-4 दिनों में कोहरे का असर कम रहेगा. न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज हुआ. कल्याणपुर में 6.8 डिग्री, नौगांव में 7 डिग्री, राजगढ़ में 7.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा. भोपाल में 9.8 डिग्री, उज्जैन में 10 डिग्री, ग्वालियर और जबलपुर में 11 डिग्री, और इंदौर में 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ.
//platform.twitter.com/widgets.js