गुरुग्राम जिले के सोहना अपराध शाखा ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की।
बता दे कि अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने सोहना-पलवल मोड़ के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान योगेश उर्फ देशा 30 वर्ष गांव बागंकी, जिला गुरुग्राम के रूप में हुई।
अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सदर, गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
झगड़े के बाद सुरक्षा के लिए रखा हथियार
पुलिस पूछताछ में योगेश ने बताया कि बरामद अवैध हथियार उसके दिवंगत पिता द्वारा लाया गया था। आरोपी के अनुसार, उसके होटल पर पूर्व में हुई लड़ाई-झगड़े की घटना के बाद उसने अपनी सुरक्षा के लिए यह हथियार अपने पास रखा था।
मामले की जांच जारी
पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की गहन जांच जारी है तथा पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध हथियार कहां से और किन परिस्थितियों में प्राप्त किया गया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.