गुरुग्राम पुलिस ने एक कंपनी के नकली उत्पाद बेचने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत के बाद की गई, जिसमें बताया गया था कि चक्करपुर क्षेत्र में एक दुकानदार उनकी कंपनी के नाम से नकली उत्पाद बेच रहा है। डीएलएफ सेक्टर-29 थाने में कॉपीराइट अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चक्करपुर स्थित बालाजी ट्रेडर्स पर छापा मारा, जहां नकली उत्पाद बेचे जा रहे थे। इस मामले में 21 फरवरी को दो आरोपियों अमर कुमार (34 वर्ष), निवासी प्रियानगर, जिला सहरसा (बिहार) और मुकेश (49 वर्ष), निवासी धमना, जिला जमुई (बिहार) को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।
नकली उत्पाद बेचने पर दो गिरफ्तार पुलिस पूछताछ में आरोपी अमर कुमार ने बताया कि वह गुरुग्राम में परचून की दुकान चलाता है और उसने ये नकली उत्पाद आरोपी मुकेश कुमार से सस्ते दामों पर खरीदे थे। आरोपी मुकेश कुमार ने खुलासा किया कि वह थोक का काम करता है और उसने ये नकली होलोग्राम/बिना सील वाले उत्पाद किसी अन्य व्यक्ति से खरीदकर अमर कुमार को बेचे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 65 नकली साफ-सफाई के उत्पाद बरामद किए। इनमें 26 बोतल हार्पिक, 9 बोतल लिज़ोल और 30 बोतल कॉलिन शामिल हैं।गुरुग्राम पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.