पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर 40 की अपराध शाखा के इंचार्ज ललित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निर्णायक कार्रवाई की है कुख्यात बदमाश पर नूंह पुलिस ने 01 लाख रुपये का इनाम रखा था. पुलिस ने बताया कि 04 और 05 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि के दौरान कुख्यात यादराम हथियारों सहित एक बिना नम्बर की बाइक सवार सोहना की तरफ दिखाई दिया है. इस पर सीआईए सेक्टर-40 और सीआईए पुन्हाना की टीमों ने संयुक्त रूप से सोहना–गुरुग्राम रोड, महेन्द्रवाड़ा कच्चा रास्ता क्षेत्र में नाकाबंदी की. नाकाबंदी के दौरान रात को 10:15 बजे, एक बिना नंबर की बाइक पर सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन इस पर आरोपी बदमाश ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. फायरिंग से एक गोली सरकारी गाड़ी के दरवाजे पर, एक गोली गाड़ी के बोनट और एक गोली उप-निरीक्षक ललित की बुलेट प्रूफ जैकेट पर आकर लगी.
जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है. आरोपी बदमाश की पहचान यादराम (50) निवासी पच्छैया बस्ती बनारसीदास, जिला औरैया उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई है. वर्तमान में आरोपी गिरिराजनगर, जयपुर (राजस्थान) में किराये पर रहता था.
इस मुठभेड़ के दौरान कुल 10 राउंड फायरिंग हुई, जिनमें 06 फायर आरोपी तथा 04 फायर पुलिस टीम ने किया. फिलहाल, पुलिस टीम पर गोलियां चलाकर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गुरुग्राम पुलिस ने BNS की धारा 109(1), 121(1), 132, 221 एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a) के तहत पुलिस थाना भौंडसी, गुरुग्राम में केस दर्ज किया है.
गौरतलब है कि आरोपी ने हाल ही में नूंह में ज्वैलरी की दुकानों में लूटपाट की थी. उधर, गुरुग्राम पुलिस यह स्पष्ट संदेश देना चाहती है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों, पुलिस पर हमला करने वालों और किसी भी प्रकार के अपराधियों के लिए गुरुग्राम में कोई जगह नहीं है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.