गुरदासपुर के बटाला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी। अस्पताल में भर्ती के दौरान का फोटो।
गुरदासपुर जिले में बटाला के सिविल अस्पताल से कांग्रेस नेता गौतम सेठ पर गोली चलाने का आरोपी कवलजीत सिंह उर्फ लवजीत सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद बटाला पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
आरोपी कवलजीत सिंह 21 नवंबर को कांग्रेस नेता गौतम गुड्डू सेठ की दुकान पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल था। यह फायरिंग फिरौती न देने के कारण की गई थी।
पुलिस ने 27 नवंबर को कवलजीत सिंह काे पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली मारकर अरेस्ट किया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए बटाला के सरकारी अस्पताल के प्राइवेट वार्ड के कक्ष में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल के बिस्तर पर हथकड़ी छोड़कर आरोपी बदमाश फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी आज दोपहर करीब 2 बजे पुलिस हिरासत से फरार हो गया। सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात थे, लेकिन आरोपी अपनी हाथघड़ी बिस्तर पर छोड़कर भागने में सफल रहा।
सिटी थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि एनकाउंटर में घायल आरोपी, जो इलाज के लिए भर्ती था, वह फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने सभी नाकों पर सूचना दे दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
यहां देखें फोटो…

बदमाश के अस्पताल से फरार होने के बाद पहुंची पुलिस टीम।

अस्पताल के कक्ष की जांच करते पुलिस अधिकारी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.