शादी के मंच पर जैसे ही दूल्हे ने माइक संभालकर “दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है” गाना शुरू किया, मेहमानों के मोबाइल कैमरे ऑन हो गए। कुछ ही देर में वही वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा और देखते ही देखते वायरल हो गया। दरअसल, गुना की कोकाटे कॉलोनी में रहने वाले शिवाजी सुर्वे की शादी 21 फरवरी को अशोकनगर के देसाईखेड़ा की पद्मिनी से हुई। वरमाला के दौरान दोस्तों की फरमाइश पर उन्होंने स्टेज से ही गीत गाया। वीडियो पर अब तक 40 लाख लोगों ने देखा
वीडियो को अब तक करीब 40 लाख लोग देख चुके हैं। 2 लाख 10 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। ढाई हजार से ज्यादा बार इसे रिपोस्ट किया गया है। हजारों कमेंट आए हैं और करीब 5 हजार लोगों ने वीडियो को सेव भी किया है। शिवाजी सुर्वे मध्यप्रदेश बीज निगम, भोपाल में कार्यरत हैं। सरकारी नौकरी के साथ संगीत उनका जुनून है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.