गुमला: राज्य में शीतलहरी का दौर चल रहा है, कहीं धुंध तो कहीं घना कोहरा देखने को मिल रहा है. राज्य के गुमला जिले में पिछले 10 वर्षों के मुकाबले इस वर्ष सबसे अधिक ठंड पड़ रही है. गुमला अक्सर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहता है, जहां इस वर्ष न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है. जिले में कड़ाके की ठंड का अहसास जारी है. दिन में भले ही गर्मी लगती हो, लेकिन शाम ढलते ही ठंड का अहसास होने लगता है. लोग इस ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं. फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए हमें गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ती है.
यहां लगा है महासेल, मिलेंगे किफायती कपड़े
अगर आप दिनों दिन बढ़ रही सर्दी के दिनों में
गुमला में सस्ते और अच्छे गर्म कपड़ों की तलाश में हैं तो गुमला शहर के लोहरदगा रोड स्थित माहेश्वरी भवन में वूलन कपड़ों का महासेल लगा है. यहां ब्रांडेड और स्टाइलिश गर्म कपड़े बेहद किफायती कीमतों पर उपलब्ध हैं. यहां राजस्थान के स्पेशल डिजाइन, क्वालिटी कपड़े उपलब्ध हैं. यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास है, जिसका डिजाइन, क्वालिटी और कीमत देखकर आप हैरान हो जाएंगे.
50 रुपये से शुरू, 500 तक के गर्म कपड़े
स्टॉल के संचालक मुश्ताक खान ने लोकल 18 को बताया कि वह पहली बार गुमला आए हैं. सर्दी को देखते हुए
राजस्थान के स्पेशल विंटर गारमेंट्स लेकर आए हैं. यहां आपको कोट, ब्लेजर और ऊलेन स्वेटर मिलेंगे. ये राजस्थान के स्पेशल ऊलेन कपड़े हैं, जो कड़कड़ाती ठंड से भी निजात दिलाने में कारगर हैं. 100 से अधिक वैरायटी में 500 से अधिक डिजाइन उपलब्ध हैं, वो भी नए कलेक्शन के साथ और मार्केट से कम रेट में. बच्चों, बड़ों और लेडीज सभी के लिए कपड़े मिल जाएंगे. हमारे पास मात्र 50 रुपए की शुरुआती कीमत से लेकर 500 रुपए तक के कपड़े उपलब्ध हैं.
बच्चे, महिला और पुरुषों के लिए बेहद आकर्षक कपड़े
महिलाओं के लिए वूलन टॉप, हाई नेक, नाइट ड्रेस पजामा, बच्चों की जैकेट आदि. जेंट्स और लेडीज के गर्म लोअर, लेडीज प्लाजो, लेडीज जींस, वन पीस, शॉर्ट ब्लेजर, जेंट्स जैकेट. यहां बच्चों, महिलाओं, पुरुषों सभी के लिए गर्म कपड़ों की आकर्षक वैरायटी उपलब्ध है. महिलाओं के लिए: लेडीज हाई नेक, टॉप, प्लाजो, जींस, लॉन्ग ओवरकोट, शॉर्ट कोट, ब्लेजर. पुरुषों के लिए जैकेट, टी-शर्ट, लोअर. बच्चों के लिए: जैकेट, पैंट, टी-शर्ट आदि उपलब्ध हैं. महिलाओं के लिए लॉन्ग ओवरकोट और ब्लेजर बेहद आकर्षक हैं. ये कपड़े ठंड से बचाने के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी देते हैं. यह महासेल की शुरुआत आज से हुई है जो कल रात के 10 बजे तक चलेगी.