Gumla News: भारतीय टीम अपना पहला मैच 13 अक्टूबर को किर्गिजस्तान और दूसरा मैच 17 अक्टूबर को उज़्बेकिस्तान के साथ खेलेगी. गुमला जिले की इन 4 खिलाड़ियों के चयन से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है. सूरजमुनी कुमारी गुमला जिले के बिशनपुर प्रखंड की सानिया गांव निवासी महावीर उरांव की बेटी है और 2020 से आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र गुमला में प्रशिक्षण ले रही है. वह 2022 और 2023 की सुब्रतो कप चैंपियन रही है और 2024 में अंतरराष्ट्रीय SAFF U-16 महिला चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकी है.
भारतीय टीम अपना पहला मैच 13 अक्टूबर को किर्गिजस्तान और दूसरा मैच 17 अक्टूबर को उज़्बेकिस्तान के साथ खेलेगी. गुमला जिले की इन 4 खिलाड़ियों के चयन से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है. सूरजमुनी कुमारी गुमला जिले के बिशनपुर प्रखंड की सानिया गांव निवासी महावीर उरांव की बेटी है और 2020 से आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र गुमला में प्रशिक्षण ले रही है. वह 2022 और 2023 की सुब्रतो कप चैंपियन रही है और 2024 में अंतरराष्ट्रीय SAFF U-16 महिला चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकी है.
अनीता डुंगडुंग गुमला जिले के बसिया प्रखंड के ससिया गांव निवासी जेठू पुजार की बेटी है और 2019 से आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र गुमला में प्रशिक्षण ले रही है. उन्होंने 2022 और 2023 की सुब्रतो मुखर्जी कप प्रतियोगिता में लगातार दो बार गोल्ड मेडल जीता है और SAFF U-16 महिला चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया है.
विनीता हीरो मूल रूप से सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड निवासी कला होरो की पुत्री है. उन्होंने 2022 और 2023 में सुब्रतो मुखर्जी कप में गोल्ड मेडल जीता है और खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 में भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया है. वह 2019 से गुमला के आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रही है.
एलिजाबेथ लकड़ा गुमला जिले के बसिया प्रखंड के ममरला गांव निवासी जेवियर लकड़ा की बटी है. उन्होंने 2022 और 2023 की सुब्रतो मुखर्जी कप प्रतियोगिता में और 2024 की SAFF U-16 महिला चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है. वह 2021 से गुमला के आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रही है.
खिलाड़ियों के भविष्य को निखारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मूलभूत सुविधाओं, ट्रेनिंग, और भोजन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. कोच वीणा केरकेट्टा भी छुट्टियों में कड़ी प्रशिक्षण देकर सुनिश्चित करती है कि खिलाड़ी सैफ में अच्छा प्रदर्शन कर सके और अपने कौशल का प्रदर्शन कर सके.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.