घूमने आए पर्यटक संदीप ने बताया कि यह झारखंड के लोहरदगा जिले की बेहद खूबसूरत जगह है. यहां हम लोग प्रत्येक 6/7 महीने के अंतराल में नियमित रूप से घूमने के लिए आते रहते हैं. यह प्रकृति का बनाया हुआ नायाब झरना है, जो बेहद खूबसूरत है. यह चारों तरफ जंगलों से घिरा हुआ है जो इसकी खूबसूरती को…..
स्थानीय प्रदीप ने बताया कि पहाड़ों और घने जंगलों से घिरा लोहरदगा जिला अपनी नैसर्गिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड में स्थित धरधरिया जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. नववर्ष के आगमन को लेकर प्रकृति की गोद में समय बिताने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक धरधरिया जलप्रपात का रुख कर रहे हैं. पहाड़ की चोटी से गिरता कल-कल करता जलप्रवाह, चारों ओर फैली पहाड़ियां और घने जंगल मन को सहज ही मोह लेते हैं. जिले में नव वर्ष को लेकर रौनक लौट आई है. यह लोहरदगा जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर और गुमला मुख्यालय से लगभग 55 किमी दूर स्थित है. यह रमणीक पर्यटन स्थल एक बार आने वाले हर पर्यटक को बार-बार आने के लिए आकर्षित करता है.
यहां का अद्भुत नजारा, चिड़ियों की चहचहाहट और शांत वातावरण लोगों को सुकून का एहसास कराता है. पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता को अपने मोबाइल और कैमरे में कैद करते नजर आते हैं. दूर-दूर तक फैली पहाड़ियां और हरियाली रोमांच के साथ-साथ आत्मिक शांति भी प्रदान करती हैं. नए साल का स्वागत प्रकृति के बीच करने वालों के लिए धरधरिया जलप्रपात एक बेहद खास विकल्प साबित हो सकता है.
घूमने आए पर्यटक संदीप ने बताया कि यह झारखंड के लोहरदगा जिले की बेहद खूबसूरत जगह है. यहां हम लोग प्रत्येक 6/7 महीने के अंतराल में नियमित रूप से घूमने के लिए आते रहते हैं. यह प्रकृति का बनाया हुआ नायाब झरना है, जो बेहद खूबसूरत है. यह चारों तरफ जंगलों से घिरा हुआ है जो इसकी खूबसूरती को बहुत ज्यादा बढ़ाती है. आप यहां आकर प्रकृति के मनमोहक वादी वातावरण का भरपूर मजा ले सकते हैं. यहां की खूबसूरती का कारण है कि यहां जैसे कि आप देख सकते हैं यहां खड़े चट्टान व काफी ऊंचाई से पानी गिर रहा है. जो इस स्थल को काफी खूबसूरत बनाता है. जिसे देखने में बहुत ही अच्छा लगता है मन को सुकुन मिलता है व दिल खुश हो जाता है.
लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि नववर्ष को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस पूरी तरह अलर्ट है. जिले के सभी पर्यटन स्थलों पर पुलिस बल द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने जिलेवासियों और पर्यटकों से अपील की कि पिकनिक स्पॉट पर शराब का सेवन न करें. साथ ही शराब के नशे में दोपहिया या चारपहिया वाहन न चलाएं. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं. ओवरस्पीडिंग से बचें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि नववर्ष का उत्सव सुरक्षित और सुखद वातावरण में मना सकें.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.