गुमला जिले के सिसई प्रखंड स्थित पुसो थाना क्षेत्र के सुरसा कोठारी गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों एक ही बाइक पर बिना हेलमेट लगाए सवार थे और एक पेड़ से टकरा गए। मृतकों की पहचान लोहरदगा जिले के भंडारा थाना क्षेत्र के मलंग टोली गांव निवासी अमन उरांव (15), मुन्ना उरांव (16) और सहदेव उरांव (16) के रूप में हुई है। ये तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे। कोठारी बाजार के पास हुआ हादसा पुसो थाना के एसआई राखो हरि महतो ने बताया कि मृतक के परिजन बबलू उरांव के अनुसार, तीनों किशोर सोमवार शाम सुरसा कोठारी गांव में एक शादी समारोह में गए थे। वहां से लौटते समय कोठारी बाजार के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मंगलवार को शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.