Grow Gobhi At Home: घर पर ही आसानी से फूलगोभी उगायी जा सकती है बस इसके लिए आपको गार्डनिंग एक्सपर्ट प्रभात की कुछ बातों पर गौर करना होगा. घर पर उगी फूलगोभी का स्वाद, बाजार की गोभी से इतना अलग होता है कि आप बार-बार इसे घर पर उगाएंगे.
तीन से चार तरह की खाद लगेगी
रांची के जाने-माने गार्डनिंग एक्सपर्ट प्रभात बताते हैं कि अगर आपके घर के गार्डन में ही फूलगोभी उगाना है, जैसे मैंने भी उगाया है और आप देख सकते हैं कि यह पूरी तरह खाने के लिए तैयार हो चुका है. आप इसे तोड़ भी सकते हैं और इसका स्वाद बाजार वाली फूलगोभी से काफी अलग होता है. इसके लिए आपको तीन से चार तरह की ऑर्गेनिक खाद लेनी पड़ेगी.
सबसे पहले बनेगी पंचरत्न खाद
उन्होंने आगे बताया कि सबसे पहले आपको पंचरत्न ऑर्गेनिक खाद बनानी होगी. इसके लिए गोबर खाद, केंचुआ खाद, थोड़ा सा यूरिया, थोड़ी सी रेत और साधारण मिट्टी लें. इन पांचों को अच्छे से मिला दीजिए और इसी तरीके से अपनी मिट्टी तैयार करें. कभी भी मिट्टी को एकदम पैक और टाइट न करें, उसे थोड़ा ढीला छोड़ दें, ताकि जड़ों को फैलने में आसानी हो.
थोड़ा-थोड़ा पानी डालें
इसके बाद सुबह-शाम थोड़ा-थोड़ा पानी डालें. बहुत ज्यादा पानी बिल्कुल भी न दें, पानी का जमाव नहीं होना चाहिए. फूलगोभी को छह से सात घंटे अच्छी धूप मिलनी चाहिए. इसके अलावा हर दिन जब आप फल खाते हैं, तो फल के छिलके और किचन का वेस्ट सुबह के समय मिट्टी में डाल दें. यह प्राकृतिक खाद का काम करेगा. इससे पोटैशियम और मिनरल्स सहित सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते रहेंगे.
20 दिन में तैयार हो जाएगी फूलगोभी
इसके बाद आप देखेंगे कि 20 दिन में ही खाने लायक छोटी फूलगोभी तैयार हो जाएगी. अगर 25 से 30 दिन तक छोड़ दिया जाए, तो फूलगोभी अच्छी और बड़ी हो जाती है. खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह की रासायनिक खाद का इस्तेमाल नहीं होता है और यह पूरी तरह ऑर्गेनिक, पोषक तत्वों से भरपूर और एकदम घर की फ्रेश फूलगोभी होती है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.