आबादी और समान मुआवजा देने समेत मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन की यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पाइंट के नीचे आज किसान महापंचायत होगी। महापंचायत में गौतमबुद्धनगर, हाथरस, एटा, आगरा, मथुरा समेत छह जिलों के किसान शामिल होंगे। यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत पदाधिकारी शामिल होंगे। महापंचायत में ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। कार्यकर्ता सोमवार को होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए जनसंपर्क करते रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.