Thawe Temple Theft Case: गोपालगंज पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि शरीफ आलम कहीं भी दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें. इसके लिए पुलिस एसपी अवधेश दीक्षित का मोबाइल नंबर 9031827259 भी दिया गया है.
जारी की गई जानकारी के अनुसार, फरार अपराधी शरीफ आलम नगर थाना क्षेत्र के अरार मोहल्ला वार्ड संख्या-28 का निवासी है. वह गुलाब साईं का बेटा है और लंबे समय से चोरी कांड में शामिल अपने साथियों के संपर्क में रहा है. पुलिस के मुताबिक, थावे मंदिर से चोरी गए माता दुर्गा के सोने के मुकुट, हार और छतरी का शेष हिस्सा शरीफ आलम के पास ही है, जिसकी बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
पुलिस ने जारी किया एसपी का नंबर
गोपालगंज पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि शरीफ आलम कहीं भी दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें. इसके लिए पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित का मोबाइल नंबर 9031827259 भी सार्वजनिक किया गया है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. इससे पहले, कल थावे थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान अपराधी इजमामूल आलम को गिरफ्तार किया गया था. मुठभेड़ में वह गोली लगने से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
कल एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार हुआ था इजमामूल
पुलिस ने इजमामूल आलम के पास से चोरी किए गए सोने के मुकुट का एक हिस्सा भी बरामद किया था. पूछताछ में इजमामूल आलम ने कई अहम खुलासे किए, जिसके आधार पर पुलिस अब उसके शार्गिद शरीफ आलम तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. इस पूरे मामले की जांच के लिए बिहार एसटीएफ और गोपालगंज पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) संयुक्त रूप से अभियान चला रही है. संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और सीमावर्ती इलाकों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस को जल्द ही इस केस में पूरी सफलता मिलने की उम्मीद है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद चोरी गए सभी आभूषण बरामद कर लिए जाएंगे.
About the Author

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर किया. वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. राजनीति, क्राइम से जुड़ी खबरें लिखने में रूचि.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.